फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News player from Odisha Died after heart attack while playing in National APFA Gold Cup championship

Dehradun: मैच खेल रहे ओडिशा के गोलकीपर तैंजीन को आया हार्ट अटैक, मौके पर हुई मौत

Mon, 24 Jun 2024 07:50 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 24 Jun 2024 07:50 PM IST
सार

पोटला इलेवन ओडिशा और गेंगचुपा एफसी दिल्ली के बीच लीग मुकाबला खेला गया। इसी दौरान ओडिशा की टीम के गोल कीपर तैंजीन टोकदेन ने सीने में दर्द की शिकायत बताई।

विज्ञापन
Dehradun News player from Odisha Died after heart attack while playing in National APFA Gold Cup championship
खिलाड़ी तैंजीन टोकदेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दून में चल रहे 40 प्लस नेशनल एपीएफए गोल्ड कप चैंपियनशिप में मैच खेल रहे ओडिशा के खिलाड़ी तैंजीन टोकदेन का खेलते-खेलते दिल का दाैरा पड़ने से निधन हो गया। बीते कई सालों से फुटबाल खेल रहे तैंजीन अपनी टीम के लिए गोल कीपिंग करते थे। 44 वर्षीय तैंजीन की गोल कीपिंग की बदाैलत टीम ने चार मुकाबले जीत क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बनाई।

विज्ञापन


सोमवार को क्लेमेंटटाउन के तिब्बती स्कूल के मैदान में सुबह पोटला इलेवन ओडिशा और गेंगचुपा एफसी दिल्ली के बीच लीग मुकाबला खेला गया। इसी दौरान ओडिशा की टीम के गोल कीपर तैंजीन टोकदेन ने सीने में दर्द की शिकायत बताई।
विज्ञापन


इसके बाद उन्हें मैदान में ही ऑक्सीजन लगाई गई, लेकिन दर्द बढ़ता गया। जिसके चलते उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तैंजीन की मौत की खबर सुन मैदान में शोक की लहर दौड़ गई। खिलाड़ियों ने मैदान से ही उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: वित्तीय अनियमितताओं वाली सहकारी समितियों की होगी SIT जांच, मंत्री धनसिंह ने दिए निर्देश

इससे पहले मैदान में एफसी हिमाचल और ढूंडूलीप लिजेंड एफसी देहरादून के बीच मैच खेला गया। इसमें देहरादून की टीम ने 5-0 के स्कोर से मुकाबला जीत लिया। दूसरा मैच डेकलिंग एससी उत्तराखंड और क्लमेंटटाउन लिजेंड देहरादून के बीच खेला गया।

इसमें उत्तराखंड की टीम ने देहरादून की टीम को 2-1 से हराया। तीसरा मैच पोटला इलेवन ओडिशा और गेंगचुपा एफसी दिल्ली के बीच खेला गया। इसमें ओडिशा की टीम 8-3 से विजय रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed