{"_id":"5fd302b68ebc3e3e771983c7","slug":"dehradun-news-passengers-suffers-due-to-non-operation-of-dehradun-howrah-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून : देहरादून-हावड़ा एक्सप्रेस का संचालन नहीं होने से यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून : देहरादून-हावड़ा एक्सप्रेस का संचालन नहीं होने से यात्री परेशान
Fri, 11 Dec 2020 10:55 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 11 Dec 2020 10:55 AM IST
विज्ञापन
देहरादून रेलवे स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला (File Photo)
रेलवे बोर्ड और उत्तर रेलवे की ओर से देहरादून-हावड़ा एक्सप्रेस का संचालन नहीं होने से यात्रियों के साथ-साथ कारोबारियों को भी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे जहां यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के यात्री अपने घरों को नहीं जा पा रहे हैं, वहीं हावड़ा एक्सप्रेस से मछली समेत अन्य सामान मंगाने वाले कारोबारियों को भी परेशानी हो रही हैं।
विज्ञापन
ट्रेन के संचालन को लेकर मंडल मुख्यालय की ओर से रेलवे बोर्ड, उत्तर रेलवे मुख्यालय को भेजा गया प्रस्ताव भी फिलहाल अधर में लटका हुआ है।
मुख्य वाणिज्य निरीक्षक एसके अग्रवाल का कहना है कि ट्रेन के संचालन को लेकर मंडल मुख्यालय की ओर से रेलवे बोर्ड और उत्तर रेलवे को प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन अभी ट्रेन संचालित किए जाने को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। रेलवे बोर्ड, उत्तर रेलवे की ओर से ट्रेन के संचालन को हरी झंडी दिए जाने के बाद ही ट्रेन का संचालन संभव हो पाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि कोरोना संकट के बीच रेलवे बोर्ड की ओर से देहरादून-नई दिल्ली जनशताब्दी, शताब्दी ट्रेनों के अलावा देहरादून-प्रयागराज लिंक एक्सप्रेस, देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस, देहरादून-काठगोदाम जनशताब्दी एक्सप्रेस और देहरादून-पुरानी दिल्ली मसूरी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया है, लेकिन हावड़ा एक्सप्रेस का संचालन शुरू नहीं किया गया है। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन