फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun news: Now traffic will not stop for more than 10 minutes for VIP

देहरादून: अब वीआईपी के लिए 10 मिनट से ज्यादा नहीं रुकेगा ट्रैफिक, एसएसपी ने दिए निर्देश

Fri, 24 Sep 2021 03:49 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 24 Sep 2021 03:49 PM IST
सार

वीआईपी या वीवीआईपी के इंतजार में आधे घंटे या उससे भी अधिक समय तक ट्रैफिक रोक दिया जाता है। ताकि, उनकी फ्लीट को तेजी से निकाला जा सके, लेकिन अब एसएसपी ने इस दशा में ट्रैफिक सिग्नलों को मैन्युअली संचालित करने के लिए मना किया है।

विज्ञापन
dehradun news: Now traffic will not stop for more than 10 minutes for VIP
ssp, janmejay khanduri - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वीआईपी हो या वीवीआईपी उनके इंतजार में चौराहों पर ट्रैफिक 10 मिनट से ज्यादा नहीं रोका जाएगा। इसके लिए ब्लिंकिंग लाइटों (पीली लाइट) का प्रयोग कर यातायात को निकाला जाएगा। यह निर्देश एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने विभागों की बैठक में दिए हैं। उन्होंने यातायात सुधार के लिए स्मार्ट सिटी व अन्य विभागों की बैठक बुलाई। 

विज्ञापन

 

ट्रैफिक सिग्नलों को मैन्युअली संचालित करने के लिए मना किया
अभी तक होता है कि वीआईपी या वीवीआईपी के इंतजार में आधे घंटे या उससे भी अधिक समय तक ट्रैफिक रोक दिया जाता है। ताकि, उनकी फ्लीट को तेजी से निकाला जा सके, लेकिन अब एसएसपी ने इस दशा में ट्रैफिक सिग्नलों को मैन्युअली संचालित करने के लिए मना किया है।

विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि इसके लिए स्मार्ट सिटी के कंट्रोल रूम के माध्यम से ब्लिकिंग लाइटों से ट्रैफिक संचालित किया जाएगा। साथ ही उन्होंने स्मार्ट सिटी के तहत विभिन्न चौराहों पर लोगों की सहायता के लिए लगे पैनिक बटनों को जल्द चालू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने यातायात सिग्नलों की स्थिति के बारे में भी जाना। 

विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में 49 में से 33 ट्रैफिक सिग्नल तो आपसी सामंजस्य के माध्यम से चल रहे हैं। बाकी को भी जल्द शुरू कर दिया जाएगा। जिन चौराहों पर ट्रैफिक लाइटों के कम ऊंचाई पर लगे होने के कारण पीछे लेन में लगे वाहन चालकों को कठिनाई का सामना करना पडता है, ऐसे चौराहों को चिह्नित करते हुए वहां पर ट्रैफिक लाइटों की ऊंचाई को बढ़ाया जाएगा। इससे पिछली लेन में लगे वाहन चालकों को भी लाइटों की स्थिति की जानकारी हो सके। 



रात साढ़े 10 बजे से सुबह छह तक ब्लिंकर चलेंगे 
गोष्टी के दौरान स्मार्ट सिटी के पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि रात साढ़े दस बजे से सुबह छह बजे तक यातायात संचालन के लिए ट्रैफिक सिग्नलों को ब्लिंकर मोड पर चलाया जाए। शहर क्षेत्र में जिन जगहों पर जेब्रा क्रासिंग नहीं बनी हैं, यातायात संबंधी अन्य यातायात चिह्न नहीं बने हैं। एसएसपी ने लोक निर्माण विभाग को ऐसी जगहों को चिह्नित करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed