फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Minister Bhupendra Yadav Attends PM Janman program in Vikasnagar

Dehradun: पीएम जनमन कार्यक्रम में बोले भूपेंद्र यादव- घर घर तक पहुंचेगी मोदी की गारंटी की गाड़ी

Mon, 15 Jan 2024 07:10 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगज(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगज(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 15 Jan 2024 07:10 PM IST
सार

मंत्री भूपेंद्र यादव ने विकासनगर ब्लॉक कार्यालय में पीएम जनमन कार्यक्रम के तहत आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

विज्ञापन
Dehradun News Minister Bhupendra Yadav Attends PM Janman program in Vikasnagar
पीएम जनमन कार्यक्रम में भूपेंद्र यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी की गाड़ी घर-घर तक पहुंचेगी। डबल इंजन की सरकार में उत्तराखंड का चहुंमुखी विकास हो रहा है। अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंच रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत का नाम हुआ है। यह बात केंद्रीय श्रम, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने विकासनगर ब्लॉक कार्यालय में पीएम जनमन कार्यक्रम के तहत आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतिम छोर पर बैठे प्रत्येक व्यक्ति के कल्याण का संकल्प लिया है। अति पिछड़े जन जातीय समाज के लिए केंद्र सरकार प्रतिबद्ध है। इस समाज के लिए सामुदायिक साधन जुटाए जा रहे हैं। कहा कि प्रदेश में भी डबल इंजन की सरकार सामाजिक न्याय के विषय को जन जन तक पहुंचा रही है। प्रधानमंत्री मोदी जनता से सहज संवाद करते हैं। यही सच्चे लोकतंत्र और शासन की परिभाषा है।
विज्ञापन


जिले के प्रभारी और वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि जनमन महाअभियान अति पिछड़ी जनजाति समुदाय को समर्पित है। केंद्र सरकार अंतिम व्यक्ति के उदय के लिए कार्य कर रही है। विधायक विकासनगर मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार ने विकसित भारत का संकल्प लिया है। प्रधानमंत्री के जन सेवक के कार्य लोगों के दिलों तक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Ram Mandir: हरिद्वार से अयोध्या के लिए संतों ने शुरू की कलश यात्रा, सीएम धामी ने पूजा के बाद किया रवाना

स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से ली जानकारी
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों ने सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए स्टॉल भी लगाए। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने स्टॉलों का अवलोकन किया। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से जानकारी ली। मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट का भी वितरण किया। लाभार्थियों के साथ फोटो भी खिंचवाई।

प्रधानमंत्री को भी सुना
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि और लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन भी सुना। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने जनजाति समुदाय के लोगों से सीधा संवाद किया। उनके कार्यों की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed