फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News massive fire broke out in two dhabas and one liquor Shop

Dehradun: भानियावाला तिराहे के पास दो ढाबों में लगी भीषण आग, चपेट में आया शराब का ठेका, मची अफरा-तफरी

Thu, 07 Dec 2023 11:07 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 07 Dec 2023 11:07 AM IST
सार

Dehradun News: भानियावाला फ्लाइओवर के पास टीन शेड में बने विजय नेगी निवासी भानियावाला व अनिल जयसवाल निवासी डोईवाला के ढाबों में अचानक आग लग गई।

विज्ञापन
Dehradun News massive fire broke out in two dhabas and one liquor Shop
ठेके में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून में भानियावाला तिराहे के पास स्थित दो ढाबों में भीषण आग लग गई। इस दौरान आग ने एक शराब के ठेके को भी चपेट में ले लिया। इस दौरान दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आधा दर्जन फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, देर रात करीब साढ़े 11 बजे भानियावाला फ्लाइओवर के पास टीन शेड में बने विजय नेगी निवासी भानियावाला व अनिल जयसवाल निवासी डोईवाला के ढाबों में अचानक आग लग गई। विजय नेगी की दुकान के अंदर सो रहे नौकर उत्तम सिंह ने आग लगने की सूचना मालिक को दी। जिसके बाद विजय नेगी ने पुलिस को सूयना दी। आग इतनी भीषण थी कि पास में बना शराब का ठेका भी उसकी चपेट में आ गया।
विज्ञापन


Rishikesh: चाय बनाते समय महिला की साड़ी में लगी आग, बुरी तरह झुलसी, कमरे का सामान में भी हुआ राख
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 12 बजकर 50 मिनट पर आग पर काबू किया गया। लेकिन ठेके पर शराब की बोतलों में रुक-रुक कर ब्लास्टिंग होती रही। अनिल जयसवाल व विजय नेगी की दुकान पर रखा फर्नीचर आदि सामान जल कर राख हो गया। ठेका संचालक विनय रावत ने कहा कि दुकान में आग लगने से लाखों का माल नष्ट हो गया है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावनाएं जताई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed