{"_id":"6571519eef5ed4cc8a042277","slug":"rishikesh-news-woman-saree-caught-fire-during-making-tea-she-got-badly-scorched-2023-12-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh: चाय बनाते समय महिला की साड़ी में लगी आग, बुरी तरह झुलसी, कमरे का सामान भी हुआ राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh: चाय बनाते समय महिला की साड़ी में लगी आग, बुरी तरह झुलसी, कमरे का सामान भी हुआ राख
Thu, 07 Dec 2023 11:56 AM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 07 Dec 2023 11:56 AM IST
सार
Rishikesh News: तड़के महिला कमरे में गई और चाय बनाते समय उसकी सिल्क की साड़ी ने आग पकड़ ली। इससे पहले की महिला कुछ कर पाती कमरे में भी आग लग गई और आग के कारण उसकी कमर व पैर का पूरा हिस्सा बुरी तरह से झुलस गया।
विज्ञापन
घर में लगी आग को बुझाती टीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ऋषिकेश में गुरुवार तड़के चाय बनाने के दौरान एक महिला की साड़ी में आग लग गई। हादसे में महिला बुरी तरह झुलस गई है। महिला को एम्स में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि गंगा नगर गणेश विहार गली नंबर चार में महिला यसोदा चमोली पत्नी मुरलीधर चमोली के घर पुताई का काम चल रहा है। जिसके चलते उन्होंने एक ही कमरे में रसोई व अन्य कमरों का सामान रखा हुआ है।
विज्ञापन
तड़के महिला कमरे में गई और चाय बनाते समय उसकी सिल्क की साड़ी ने आग पकड़ ली। इससे पहले कि महिला कुछ कर पाती कमरे में भी आग लग गई और आग के कारण उसकी कमर व पैर का पूरा हिस्सा बुरी तरह से झुलस गया।
विज्ञापन
Yamunotri Highway: देर रात चामी के पास बड़कोट जा रही कार खाई में गिरी, एक की मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन
चीखें सुनकर पहुंचे लोग
महिला की चीखें सुनकर परिजन और पड़ोसी वहां पहुंचे। इस दौरान पार्षद ब्रिजपाल राणा ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। टीम ने पहुंचते ही आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक सारा सामान जलकर राख हो चुका था। वहीं, महिला को भी एम्स में भर्ती कराया गया।