फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News: Massive fire broke out in cloth Shop in Vikasnagar, youth burnt alive

देहरादून: विकासनगर में कपड़ों की दुकान में लगी भीषण आग, एक युवक जिंदा जला

Mon, 28 Dec 2020 10:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 28 Dec 2020 10:30 AM IST
विज्ञापन
Dehradun News: Massive fire broke out in cloth Shop in Vikasnagar, youth burnt alive
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून में विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मुख्य बाजार स्थित कॉलेज रोड में एक कपड़ों की दुकान में आग लग गई। जिससे दुकान के पीछे स्थित मकान में रह रहा एक व्यक्ति जिंदा जल गया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। सोमवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक सुमित बजाज पुत्र स्वर्गीय जनक राज बजाज (47) की कॉलेज रोड पर दुकान और पीछे घर है। दुकान उन्होंने किराए पर दी हुई है। जिसे मदीना बस्ती निवासी अजीम चलाते हैं, जो यहां अजा किड्स वियर के नाम रेडीमेड कपड़ों का कारोबार करते हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि रविवार की शाम को आसपास के लोगों ने दुकान के अंदर से लपटें उठती देखी। जिसकी सूचना उन्होंने अजीम को दी। अजीम मौके पर पहुंचे और उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुमित बजाज स्कूल वैन चलाते थे

सूचना पर कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। किसी तरह दुकान का शटर खोला गया। दमकल और पुलिसकर्मी आग बुझाते हुए किसी तरह अंदर पहुंचे। जहां पीछे के हिस्से में स्थित एक कमरे में सुमित बजाज का बुरी तरह से झुलसा शव बरामद हुआ। पुलिस ने किसी तरह आग पर काबू पाया और शव को बाहर निकाला।

आग से दुकान में रखा सामान भी बर्बाद हो। सुमित बजाज स्कूल वैन चलाते थे। रोजी रोटी के लिए उन्होंने दुकान को किराए पर दिया हुआ था। चौकी प्रभारी बाजार अर्जुन गुसाई ने बताया कि आग किन कारणों से लगी यह स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले की जांच की जा रही है। व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरजीत सिंह राजू ने घटना पर गहरा दुख प्रकट किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed