फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News live-in partner was stabbed By Girlfriend and he died they were to get engaged next month

Dehradun: झगड़े में युवती ने लिव-इन पार्टनर को मारा चाकू, हुई मौत, अगले महीने होने वाली थी सगाई

Mon, 05 May 2025 08:35 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 05 May 2025 08:35 PM IST
सार

राधिका ने बताया कि अजय शराब पीकर घर आए थे। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। इसी झगड़े में अजय ने चाकू उठा लिया। बचाव के दौरान अजय के सीने पर चाकू लग गया।

विज्ञापन
Dehradun News  live-in partner was stabbed By Girlfriend and he died they were to get engaged next month
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

लिव इन में रह रहे युवक और युवती के झगड़े में युवक की चाकू लगने से मौत हो गई। युवक के परिजनों की शिकायत पर युवती के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों ने लिव इन का पंजीकरण नहीं कराया था।

विज्ञापन


एसओ रायपुर प्रदीप सिंह नेगी ने बताया कि घटना गत 26 अप्रैल को रायपुर क्षेत्र में घटी। नत्थनपुर, रायपुर के रहने वाले देवेंद्र पाल सिंह रावत ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा अजय रावत खुड़बुड़ा की रहने वाली राधिका सिंह से प्रेम करता था। राधिका और अजय करीब एक साल से लिव इन में रह रहे थे। 

विज्ञापन

उत्तराखंड में बड़ा हादसा: बरात में जा रहे लोगों की बोलेरो गाड़ी खाई में गिरी, चार लोगों की मौत; चार घायल

बताया कि, 26 अप्रैल को राधिका ने उन्हें फोन किया कि अजय की तबीयत खराब हो गई और वह कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती है। देवेंद्र पाल परिवार के साथ अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि अजय की मौत हो चुकी है। उस वक्त राधिका ने देवेंद्र को बताया कि अजय शराब पीकर घर आए थे।

इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। इसी झगड़े में अजय ने चाकू उठा लिया। चाकू छीनने के लिए राधिका ने अजय का हाथ पकड़ा तो चाकू उसकी छाती में लग गया। इससे अजय के सीने से काफी खून बहने लगा। इस पर एंबुलेंस बुलाकर उसे कोरोनेशन अस्तपाल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके।

परिजनों ने उठाए कहानी पर सवाल
अजय के परिजन राधिका की कहानी पर कई सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि राधिका को कई चोट क्यों नहीं आई। उन्होंने यह भी शक जताया कि राधिका के साथ कोई और भी इसमें मिला हुआ है, अकेले राधिका ऐसा नहीं कर सकती। एसओ ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया कि दोनों के रिश्ते से परिवार वाले खुश थे। दोनों की परिवार की रजामंदी से सात जून को सगाई होने वाली थी। इसके बाद दो अक्तूबर को शादी की तिथि भी तय हो गई थी। एसओ ने बताया कि राधिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed