फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bolero car carrying people going to a wedding party fell into a ditch in Nainital four people died

उत्तराखंड में बड़ा हादसा: बरात में जा रहे लोगों की बोलेरो गाड़ी खाई में गिरी, चार लोगों की मौत; चार घायल

Mon, 05 May 2025 07:05 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, भीमताल/पतलोट (नैनीताल)।
संवाद न्यूज एजेंसी, भीमताल/पतलोट (नैनीताल)। Published by: विकास कुमार Updated Mon, 05 May 2025 07:05 PM IST
सार

स्थानीय लोग सड़क के बदहाल होने के चलते वाहन के खाई में गिरने की बात कह रहे हैं। घटना के बाद धारी एसडीएम केएन गोस्वामी, खनस्यूं, काठगोदाम पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
Bolero car carrying people going to a wedding party fell into a ditch in Nainital four people died
नैनीताल में खाई में गिरी बोलेरो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के नैनीताल स्थित ओखलकांडा ब्लॉक के पटरानी में सोमवार की दोपहर 1.30 बजे बरात में शामिल बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। वाहन के खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। मृतकों में एक महिला और तीन पुरुष शामिल हैं। घायलों को ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर सुशीला तिवारी अस्पताल में रेफर किया। 

विज्ञापन

हरीशताल से पटरानी की ओर जा रही थी बरात
स्थानीय लोग सड़क के बदहाल होने के चलते वाहन के खाई में गिरने की बात कह रहे हैं। घटना के बाद धारी एसडीएम केएन गोस्वामी, खनस्यूं, काठगोदाम पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बरात हरीशताल से पटरानी की ओर जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में मृतकों के नाम
1- डूंगर राम (65) पुत्र किशन राम निवासी गाजा
2- पनुली देवी (60) पत्नी बालीराम निवासी पटरानी
3- दीवान राम (48) पुत्र राम लाल निवासी गलनी गाजा
4- नंदराम (65) पुत्र रामलाल निवासी पटरानी शामिल हैं।
 
विज्ञापन

हादसे में घायलों के नाम
चालक दयाकृष्ण (70) पुत्र पनीराम निवासी पटरानी, बरम राम (58) धर्मराम निवासी गलनी गाजा, पनीराम (40) दीवान राम निवासी पटरानी और बालीराम (70) लछी राम निवासी पटरानी के निवासी हैं। 

बारात के वाहन के खाई में गिरने से चार लोगों की मौत के साथ चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को हल्द्वानी एसटीएच में भर्ती कराया गया है। हादसे का कारणों का पता लगाया जा रहा है। मृतकों को नियमानुसार मुआवजा राशि दी जाएगी। -केएन गोस्वामी, एसडीएम धारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed