फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News: Landlord Arrested for beating Eight year old boy by Belt

देहरादून: घर में काम करने वाले आठ साल के बच्चे को बेल्ट से पीटा, मकान मालिक गिरफ्तार 

Wed, 08 Sep 2021 03:56 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 08 Sep 2021 03:56 PM IST
सार

मामला लक्खीबाग चौकी क्षेत्र का है। एक व्यक्ति ने कंट्रोल रूम में सूचना दी थी कि एक बच्चा उनकी गाड़ी के नीचे छिपा हुआ है। बच्चा रो भी रहा है। मौके पर एसआई पंकज कुमार महिला कांस्टेबलों को लेकर पहुंचे।

विज्ञापन
Dehradun News: Landlord Arrested for beating Eight year old boy by Belt
बच्चे को पीटा - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

देहरादून में बच्चे के शोषण का मामला सामने आया है। घर में काम करने वाले आठ साल के बच्चे को एक व्यक्ति ने चोरी का इल्जाम लगाकर बेल्ट से पिटाई कर दी। उसकी पिटाई से खौफ में आया बच्चा घर से भाग गया और पड़ोस में कार के नीचे जा छिपा। पुलिस को सूचना मिली तो उसे रेस्क्यू कर इलाज कराया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


मामला लक्खीबाग चौकी क्षेत्र का है। एक व्यक्ति ने कंट्रोल रूम में सूचना दी थी कि एक बच्चा उनकी गाड़ी के नीचे छिपा हुआ है। बच्चा रो भी रहा है। मौके पर एसआई पंकज कुमार महिला कांस्टेबलों को लेकर पहुंचे। बच्चे को गाड़ी के नीचे से निकाला गया तो पुलिस के भी होश उड़ गए। बच्चे की कमर और पेट पर बेल्ट के निशान पड़े हुए थे। पूरी कमर पिटाई से लाल हो गई थी। बच्चे ने बताया कि वह जसमीत सिंह भाटिया निवासी लक्खीबाग के यहां झाड़ू पोंछा करता है। 
विज्ञापन


बच्चे ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह जसमीत उस पर चोरी का आरोप लगा रहा था। उसने इंकार किया तो जसमीत उसे बेल्ट से मारने लगा। काफी देर तक उसे बेल्ट से पीटा तो वह मौका पाकर वहां से भाग निकला और कार के नीचे जा छिपा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे को बाल कल्याण समिति को सौंपा

इस मामले में एसआई पंकज कुमार की ओर से ही जसमीत सिंह के खिलाफ मारपीट, बाल श्रम प्रतिषेध अधिनियम और बाल संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया। कुछ देर बाद ही आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। बच्चे को प्राथमिक इलाज के बाद बाल कल्याण समिति की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। 

लखनऊ में रहती है बच्चे की मां 
बच्चे से जब पुलिस ने जानकारी ली तो पता चला कि उसकी मां उसे कुछ महीने पहले यहां छोड़कर चली गई थी। इसके बाद से वह जसमीत के घर पर झाड़ू पोंछा का काम कर रहा था। उसकी मां लखनऊ में रहती है। कोतवाल रितेश साह ने बताया कि इस मामले में एक टीम को लखनऊ भेजा रहा है ताकि उसकी मां का पता किया जा सके।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed