Dehradun: अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर होगा जौलीग्रांट एयरपोर्ट का नाम, सलाहकार समिति की बैठक में बनी सहमति
बैठक में सलाहकार समिति सदस्य राजीव तलवार ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट का नाम पूर्व पीएम स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखने का सुझाव दिया। जिस पर सभी सदस्यों, एयरपोर्ट प्रशासन व संबधित विभागों के बीच सहमति बनी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट का नाम भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा जाएगा। हवाई अड्डा सलाहकार समिति की बैठक में एयरपोर्ट का नाम बदलने को लेकर सहमति बनी।
Cantt Board Election: उत्तराखंड में कैंट बोर्ड के चुनाव स्थगित, नौ छावनी परिषदों में होने थे चुनाव
शनिवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हवाई अड्डा सलाहकार समिति और एयरपोर्ट से जुड़े विभिन्न विभागों की बैठक हुई। बैठक में सलाहकार समिति के सदस्य राजीव तलवार ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट का नाम पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखने का सुझाव दिया। जिस पर सभी सदस्यों, एयरपोर्ट प्रशासन व संबधित विभागों ने सहमति दे दी।
हवाई अड्डा सलाहकार समिति अध्यक्ष रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि अटल जी ने उत्तराखंडियों का सम्मान करते हुए अलग राज्य बनाया था और 2018 में उत्तराखंड सरकार ने भी ऐसा ही चाहा था।
इसलिए जौलीग्रांट एयरपोर्ट का नाम उनके नाम पर किए जाने को लेकर कोई दिक्कत नहीं है। जल्द ही इस संबध में प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। जिसके बाद जौलीग्रांट एयरपोर्ट का नाम पूर्व पीएम अटल बिहारी के नाम पर कर दिया जाएगा।