फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News: Janta Express will not run from 25 to 28 July

देहरादून: ट्रेन से जाने वाले यात्री ध्यान दें, 25 से लेकर 28 जुलाई तक नहीं चलेगी जनता एक्सप्रेस

Tue, 20 Jul 2021 11:15 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 20 Jul 2021 11:15 AM IST
विज्ञापन
Dehradun News: Janta Express will not run from 25 to 28 July
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

देहरादून से वाराणसी जाने वाली जनता एक्सप्रेस का संचालन 25 से लेकर 28 जुलाई तक ठप रहेगा। यह रोक शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्यों के चलते लगाई गई है।

विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक सीताराम शंकर के मुताबिक शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्यों के चलते देहरादून से वाराणसी के बीच ट्रेन का संचालन 25 से लेकर 28 जुलाई तक नहीं होगा। वहीं वाराणसी से देहरादून के लिए 24 से 27 जुलाई के बीच जनता एक्सप्रेस का संचालन बंद रहेगा।
विज्ञापन


जनता एक्सप्रेस का संचालन ठप होने से हरिद्वार, लक्सर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़, वाराणसी के यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून-इंदौर एक्सप्रेस का संचालन 23 से
स्टेशन अधीक्षक सीताराम शंकर ने बताया कि देहरादून-इंदौर एक्सप्रेस का संचालन 23 जुलाई से किया जाएगा। रेलवे बोर्ड की ओर से ट्रेन के संचालन को लेकर हरी झंडी दिए जाने के बाद सारी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। देहरादून- इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन का रैक पहले से ही स्टेशन पर मौजूद है। इसके अलावा देहरादून-उज्जैन एक्सप्रेस का संचालन 27 जुलाई को किया जाएगा।

दो अगस्त से होगा त्रिवेणी एक्सप्रेस का संचालन
त्रिवेणी एक्सप्रेस संख्या 05074 दो अगस्त को सुबह 8:25 बजे टनकपुर से सिंगरौली के लिए चलेगी। स्थानीय रेलवे अधीक्षक अमरेंद्र सिंह ने बताया कि टनकपुर से शक्तिनगर/सिंगरौली के लिए त्रिवेणी एक्सप्रेस का संचालन दो अगस्त और टनकपुर से तीन अगस्त को शुरू होगा। उन्होंने बताया कि इन दोनों रेलगाड़ियों की वापसी सिंगरौली से रेलगाड़ी संख्या 05073 से टनकपुर के लिए होगी। दूसरे दिन चार अगस्त को 05075 सिंगरौली से टनकपुर लौटेगी। लौटने वाली दोनों ट्रेनों के टनकपुर पहुंचने का समय अपराह्न 15:25 बजे होगा। इन रेलगाड़ियों का संचालन इलेक्ट्रिक इंजन से ही होगा। 

देहरादून- हरिद्वार रेलखंड पर पेड़ गिरने से घंटों खड़ी रहीं ट्रेनें

बारिश के चलते देहरादून-हरिद्वार रेल खंड पर मोतीचूर और रायवाला स्टेशन के बीच रेलवे लाइन पर भारी-भरकम पेड़ के गिरने और ओएचई लाइन क्षतिग्रस्त होने की वजह से की ट्रैक बाधित रहा। इसके चलते मसूरी एक्सप्रेस दो घंटे, नंदा देवी एक्सप्रेस एक घंटा और उपासना एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से रवाना हो सकी। 

 रेलवे अधिकारियों के मुताबिक देहरादून-हरिद्वार रेलखंड पर मोतीचूर और रायवाला रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे लाइन पर भारी भरकम पेड़ गिर गया था। पेड़ के गिरने से ओएचई लाइन टूट गई और बिजली सप्लाई बाधित हो गई।

जानकारी पर टीम मौके पर पहुंची और रेलवे लाइन पर गिरे पेड़ को काटकर हटवाया गया। साथ ही पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त ओएचई लाइन की मरम्मत कर बिजली आपूर्ति बहाल की गई।

इसके चलते देहरादून-पुरानी दिल्ली मसूरी एक्सप्रेस को दो घंटे, देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस को डेढ़ घंटे और देहरादून कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को एक घंटे बाद रवाना किया जा सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed