फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News: Heavy fine will have to paid if lights are not fixed in vehicles

हो जाएं सावधान: गाड़ियों में लाइटें ठीक नहीं होने पर पड़ेगा भारी, देना होगा भारी जुर्माना

Wed, 10 Nov 2021 10:59 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 10 Nov 2021 10:59 PM IST
सार

देहरादून में ठंड के मौसम में कोहरे की वजह से होने वाले हादसों को रोकने को लेकर कवायद शुरू की गई है।

विज्ञापन
Dehradun News: Heavy fine will have to paid if lights are not fixed in vehicles
कार - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

देहरादून में निजी के साथ ही व्यावसायिक गाड़ियों में यदि रिफ्लेक्टर के साथ ही पार्किंग लाइट, इंडिकेटर, ब्रेक लाइट व हेडलाइट ठीक नहीं है तो गाड़ी मालिकों को नियमानुसार परिवहन विभाग के प्रावधानों के मुताबिक जुर्माना देना होगा।

विज्ञापन


बिना इंडिकेटर, रिफ्लेक्टर, बैकलाइट और पार्किंग लाइट के संचालित की जा रही गाड़ियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जा सके, इसके लिए परिवहन विभाग की ओर से जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। 
विज्ञापन


ठंड के मौसम में कोहरे की वजह से होने वाले हादसों को रोकने को लेकर कवायद शुरू की गई है। एआरटीओ (प्रवर्तन) संदीप सैनी ने देहरादून, विकासनगर, ऋषिकेश, रुड़की और हरिद्वार के एआरटीओ को निर्देशित किया गया है कि वे अपने अपने क्षेत्रों में उन तमाम गाड़ियों को चिन्हित करें जो बिना रिफ्लेक्टर, बैक लाइट, पार्किंग लाइट और इंडिकेटर के संचालित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैनी का कहना है कि फिलहाल विशेष जांच अभियान के पहले चरण में वाहन स्वामियों को अपनी गाड़ियों में रिफ्लेक्टर लगवाने के साथ ही बैक लाइट, इंडिकेटर लगवाने का अनुरोध किया जाएगा।

प्रावधानों के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी

यदि अनुरोध के बावजूद गाड़ियों में लाइटें नहीं लगाई जाती हैं तो दोबारा पकड़े जाने पर परिवहन विभाग के प्रावधानों के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। केंद्रीय सड़क, भूतल, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2019 में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ समेत तमाम राज्यों में घने कोहरे की वजह से 33602 सड़क हादसे हुए जिसमें 13400 लोगों की मौत हो गई थी।

घने कोहरे की वजह से होने वाले सड़क हादसों का यह आंकड़ा साल 2018 में हुए सड़क हादसों से 14 प्रतिशत अधिक था। ठंड में कोहरे की वजह से होने वाले हादसों यह स्थिति तब है जब कि ठंड के मौसम में होने वाले सड़क हादसों को रोकने को लेकर राज्य सरकारों व परिवहन विभाग की ओर से तमाम एहतियाती कदम उठाए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed