{"_id":"616720f590b72161c079fde4","slug":"dehradun-news-health-minister-dhan-singh-rawat-visited-doon-medical-college-hospital-after-women-complain","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: महिला ने फोन पर की शिकायत तो दून अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, चिकित्सकों को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: महिला ने फोन पर की शिकायत तो दून अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, चिकित्सकों को लगाई फटकार
Wed, 13 Oct 2021 11:42 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:42 PM IST
सार
श्रीनगर निवासी 20 वर्षीय खुशबू रावत को नाक व मुंह में ब्लीडिंग के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके प्लेटलेट्स भी गिरे हुए थे।
विज्ञापन
दून अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में भर्ती एक युवती की सही देखरेख न होने पर उसकी मां ने स्वास्थ्य मंत्री को फोन मिला दिया और अपनी पीड़ा उन्हें सुनाई। महिला ने कहा कि न कोई चिकित्सक सही ढंग से उनकी बेटी को देख रहा है और न उसे चढ़ाने के लिए प्लेटलेट्स का ही इंतजाम हो पा रहा है। अपनी बात कहते हुए वह फोन पर फफक कर रो पड़ी। जिस पर स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत देर शाम अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने इस पर नाखुशी जाहिर की। प्लेटलेट्स का इंतजाम कराने के साथ ही चिकित्सकों को निर्देश दिए कि युवती के इलाज में किसी तरह की कमी न रहे।
विज्ञापन
उत्तराखंड: कोविड से मौत होने पर परिजनों को 50 हजार रुपये मुआवजा देगी सरकार
विज्ञापन
दरअसल, श्रीनगर निवासी 20 वर्षीय खुशबू रावत को नाक व मुंह में ब्लीडिंग के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके प्लेटलेट्स भी गिरे हुए थे। चिकित्सक ने परिजनों को प्लेटलेट्स का इंतजाम करने की सलाह दी। पर काफी जतन के बाद भी प्लेटलेट्स का इंतजाम नहीं हुआ। वहीं युवती की स्थिति में भी बहुत सुधार नहीं दिख रहा था। ऐसे में युवती की मां ने स्वास्थ्य मंत्री को फोन पर अपनी आपबीती सुनाई। मंत्री ने अस्पताल पहुंचकर चिकित्सक व स्टाफ की क्लास ली।
विज्ञापन
उनका कहना था कि इस तरह की स्थिति नहीं पैदा होनी चाहिए। मरीज की हर जरूरत के लिए चिकित्सक व स्टाफ जिम्मेदार हैं। अस्पताल प्रबंधन इस बात का ख्याल रखें कि मरीज को किसी तरह की दिक्कत न उठानी पड़े। उसे किसी व्यवस्थागत खामी के चलते दिक्कत नहीं होनी चाहिए। जो काम उनके आने पर हुआ वह पहले हो जाना चाहिए था। इधर, अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. केसी पंत का कहना है कि युवती के नाक से ब्लीडिंग नहीं रुक रही थी। पर अब स्थिति बेहतर है। तीन यूनिट प्लेटलेट्स का इंतजाम अस्पताल के ब्लड बैक से किया गया है। जबकि चार यूनिट आइएमए ब्लड बैंक से मंगवा लिया है। चिकित्सक युवती को देख रहे हैं।