फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News: Golden Forest land sold to retired bank official and grabs Rs 94 lakh rupees

Dehradun: रिटायर्ड बैंक अधिकारी को बेच दी गोल्डन फॉरेस्ट की जमीन, 94.81 लाख रुपये हड़पे

Fri, 16 Dec 2022 12:10 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 16 Dec 2022 12:10 AM IST
सार

आरोप है कि वकील ने जमीन साफ सुथरी बताई और रजिस्ट्री के बाद दाखिल खारिज कराकर देने की बात कही। इसके बाद अभिषेक पुंडीर ने जमीन की रजिस्ट्री पीड़ित नरेंद्र और उनकी पत्नी के नाम पर करायी। इसके बाद आरोपी ने जमीन के दाखिल खारिज के लिए दो लाख रुपये और लिए। बाद में पीड़ित को पता लगा कि यह जमीन गोल्डन फॉरेस्ट की है।

विज्ञापन
Dehradun News: Golden Forest land sold to retired bank official and grabs Rs 94 lakh rupees
फ्रॉड(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Istock

विस्तार

देहरादून में एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को कुल्हान स्थित गोल्डन फॉरेस्ट की जमीन बेचकर 94.81 लाख रुपये हड़प लिए गए। मुख्य जालसाज ने वकील और एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर धोखाधड़ी की। तीनों के खिलाफ राजपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


धोखाधड़ी को लेकर नरेंद्र सिंह निवासी राजपुर रोड ने एसएसपी कार्यालय में कुछ दिन पहलेे तहरीर दी। उन्होंने बताया कि 2019 में वह आलेक कुमार शर्मा निवासी दून एनक्लेव विजय पार्क जीएमएस रोड दूसरा पता फ्रेंड्स अपार्टमेंट बी ब्लॉक जीएमएस रोड के संपर्क में आए। आलोक ने बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर है। भरोसा दिलाया कि उसके पास जमीनों की जांच के लिए अनुभवी सर्वेयर, वकील और अन्य लोग भी हैं। उसने पीड़ित को सहस्रधारा रोड पर कुल्हान करनपुर स्थित एक जमीन दिखाई। बताया कि जमीन का मालिक इस्लाम निवासी छरबा विकासनगर है। आलोक ने पीड़ित को वकील अभिषेक पुंडीर निवासी प्लीजेंट वैली राजपुर रोड से मिलवाया। 
विज्ञापन


Haridwar: विवाहिता को भेजे अश्लील वीडियो-फोटो, कोर्ट में गवाही देने पर दी वायरल करने और हत्या की धमकी
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि वकील ने जमीन साफ सुथरी बताई और रजिस्ट्री के बाद दाखिल खारिज कराकर देने की बात कही। इसके बाद अभिषेक पुंडीर ने जमीन की रजिस्ट्री पीड़ित नरेंद्र और उनकी पत्नी के नाम पर करायी। इसके बाद आरोपी ने जमीन के दाखिल खारिज के लिए दो लाख रुपये और लिए। बाद में पीड़ित को पता लगा कि यह जमीन गोल्डन फॉरेस्ट की है। तब पीड़ित ने रकम वापस मांगी तो रकम नहीं लौटाई गई। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि इन सभी ने साजिश के तहत उससे 94.81 लाख रुपये हड़प लिए। थानाध्यक्ष जितेंद्र चौहान ने बताया कि एसएसपी कार्यालय के आदेश पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

गोल्डन फॉरेस्ट ने नियमों के विपरीत खरीदी थी जमीन
वर्ष 1997 में गोल्डन फॉरेस्ट कंपनी ने सेबी के नियमों के विपरीत देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में करीब 12 हजार बीघा भूमि खरीदी थी। इसके लिए नागरिकों से पैसा लेकर दोगुनी रकम वापस देने का झांसा दिया गया। सेबी की कार्रवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने कंपनी को भंग कर जमीन को राज्य सरकार में निहित करा दिया था। इसके बाद से जमीन पर खरीद फरोख्त की रोक लगी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed