{"_id":"6686ddbbf23dc1fa6b03db4f","slug":"dehradun-news-five-year-old-child-died-after-drowning-in-a-pit-in-prem-nagar-dussehra-ground-2024-07-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: प्रेमनगर के दशहरा ग्राउंड में बने गड्डे में डूबकर पांच साल के बच्चे की मौत, पैर फिसलने से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: प्रेमनगर के दशहरा ग्राउंड में बने गड्डे में डूबकर पांच साल के बच्चे की मौत, पैर फिसलने से हुआ हादसा
Thu, 04 Jul 2024 11:18 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 04 Jul 2024 11:18 PM IST
सार
Dehradun News: बच्चा सुबह घर से बाहर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। शाम को उसका शव दशहरा ग्राउंड के गड्ढे में मिला।
विज्ञापन
मृतक बच्चा अधीर कुमार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देहरादून के प्रेमनगर में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। प्रेमनगर के दशहरा ग्राउंड में निर्माण कार्य के लिए बने गड्ढे में डूबने से पांच साल के बच्चे की मौत हो गई। एसएसपी अजय सिंह ने घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कर जांच के आदेश दिए हैं
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे बच्चा घर से खेलने निकला था। दिन भर परिजन और पुलिस उसकी तलाश में जुटी रही। रात करीब दस बजे पुलिस और स्थानीय लोगों ने देखा कि दशहरा ग्राउंड में गड्ढे में एक बच्चा पड़ा हुआ है। गड्ढा महज तीन से चार फीट गहरा है। बच्चे की पहचान अधीर कुमार पुत्र जितेंद्र कुमार निवासी मिल कॉलोनी शिवपुरी प्रेमनगर के रूप में हुई।
विज्ञापन
Dehradun: बारिश में मौज-मस्ती बनी आफत...टोंस नदी में अचानक आई बाढ़, गुच्चूपानी गए 10 पर्यटक फंसे, ऐसे बची जान
विज्ञापन
बच्चा गुरुनानक स्कूल में पढ़ता था। उसके पिता मंडी में काम करते हैं। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। बताया जा रहा है कि बच्चे का पैर फिसलने से हादसा हुआ है।