{"_id":"639eeef0937c4b638d468758","slug":"dehradun-news-fire-broke-out-in-cotton-mattress-plant-due-to-lpg-cylinder-blast","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: रूई-गद्दों के प्लांट में LPG सिलेंडर ब्लास्ट होने से लगी आग, बुझाने में मालिक के हाथ झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: रूई-गद्दों के प्लांट में LPG सिलेंडर ब्लास्ट होने से लगी आग, बुझाने में मालिक के हाथ झुलसे
Sun, 18 Dec 2022 04:16 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 18 Dec 2022 04:16 PM IST
सार
दोपहर करीब दो बजे प्लांट में रखा एक एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। जिससे वह दस मीटर दूर जाकर गिरा। लेकिन इस दौरान रूई ने आग पकड़ ली और आग पूरे प्लांट में फैल गई।
विज्ञापन
रूई गद्दों के प्लांट में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देहरादून में माता मंदिर रोड अजबपुर में रविवार को रूई-गद्दों के प्लांट में भीषण आग लग गई। आग को बुझाने के दौरान प्लांट के मालिक इमरान के हाथ झुलस गए। इमरान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं फायर ब्रिगेड ने काफी देर की मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
Roorkee: लिव इन पार्टनर ने की प्रेमिका के 12 साल के बेटे की हत्या, सूटकेस में भरकर गंगनहर में फेंका शव
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब दो बजे प्लांट में रखा एक एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। जिससे वह दस मीटर दूर जाकर गिरा। लेकिन इस दौरान रूई ने आग पकड़ ली और आग पूरे प्लांट में फैल गई। इस दौरान दो मशीनें जल गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। दो वाहनों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन