{"_id":"5edf15fe8ebc3e42b9252faf","slug":"dehradun-news-finance-and-one-more-arrested-in-gym-owner-suicide-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून :सहारनपुर के जिम संचालक के फांसी प्रकरण में मंगेतर समेत दो पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
देहरादून :सहारनपुर के जिम संचालक के फांसी प्रकरण में मंगेतर समेत दो पर मुकदमा
Tue, 09 Jun 2020 10:25 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 09 Jun 2020 10:25 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिम संचालक नमन राठौर खुदकुशी प्रकरण में मंगेतर और उसके दोस्त के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में नमन के पिता धर्मबीर सिंह निवासी शीशवाली थाना नकुड़ जिला सहारनपुर ने सोमवार को पटेलनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया।
बता दें, पटेलनगर के देहराखास में जिम संचालक नमन राठौर ने अपनी मंगेतर को मौजूदगी में कमरे में चार मार्च को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मंगेतर फांसी का फंदा काटकर हॉस्पिटल ले गई थी, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। नमन के पिता धर्मबीर सिंह की तहरीर के अनुसार नमन की मरने से पहले अपने दोस्तों से बात हुई थी।
दोस्तों के मुताबिक नमन पैसों की वजह से बहुत परेशान था। उसे अपने दोस्त जॉनी निवासी सिकन्दरपुर मुंडलाना, रुड़की से लाखों रुपये लेने थे। बार-बार कहने पर भी जॉनी उसके पैसे नहीं दे रहा था। जिस कारण जॉनी ने नमन को कई बार धमकियां भी दीं। घटना के समय एक लड़की भी कमरे में मौजूद थी। शक जताया कि इन दोनों ने नमन को नाजायज रूप से परेशान कर आत्महत्या करने को मजबूर किया।
विज्ञापन
साक्ष्य छिपाने को नमन का शव पंखे से लगी चुन्नी को काटकर पूर्व मे ही उतार लिया गया। ऐसा करने तक किसी को भी कोई सूचना नहीं दी गयी। नमन के मोबाइल में जॉनी से पैसों के संबन्ध में हुई चैट का भी रिकार्ड भी है। इंस्पेक्टर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि विवेचना में आने वाले साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।