फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun news: female teacher and guard commit suicide

देहरादून : महिला शिक्षक और गार्ड ने फांसी लगाकर दी जान, वजह नहीं हो सकी है साफ

Tue, 16 Jun 2020 03:56 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 16 Jun 2020 03:56 PM IST
विज्ञापन
dehradun news: female teacher and guard commit suicide
प्रतीकात्मक तस्वीर

राजधानी में महिला शिक्षक और एक सिक्योरिटी गार्ड ने फांसी लगाकर जान दे दी। खुदकुशी की वजह साफ नहीं हो सकी। महिला विकास नगर के राजकीय इंटर कालेज में टीचर थी। नेहरू कालोनी पुलिस को सोमवार तीसरे पहर सूचना मिली कि ज्योति विहार, अजबपुर कलां में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

विज्ञापन


मौके पर जाकर पता  चला कि मरने वाली कल्पना सेमवाल(42) पत्नी सुबोध सेमवाल हैं। थाना प्रभारी दिलबर नेगी ने बताया कि कल्पना सोमवार को दोपहर का खाना खाने के बाद अपने कमरे में चली गई थी। बाद में बेटा माँ के कमरे में गया तो अनहोनी का पता चला। कमरे में किसी तरह का  सुसाइड नोट नहीं मिला। परिजन भी कारणों पर रोशनी नहीं डाल पा रहे है। महिला विकासनगर इलाके के राजकीय  इंटर कालेज में टीचर थी।
विज्ञापन


खुदकुशी की दूसरी घटना रायपुर इलाके में हुई है। मयूर विहार क्षेत्र में एक निजी कम्पनी के निर्माणाधीन फ्लैटस में सिक्योरिटी गार्ड अंकित मनवाल (23) निवासी सोडा सरौली रायपुर का शव लटका मिला। अंकित निर्माणाधीन अपार्टमेंट में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। रात्रि में किसी समय चादर से फंदा बनाकर फांसी लगा ली।  गार्ड ने मौत को क्यों गले लगाया है, अभी साफ नहीं हो सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed