{"_id":"63bad4cde8f373620e6e3b0f","slug":"dehradun-news-family-accused-for-three-minor-girls-conversion","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: महिला को झांसे में लेकर करा दिया तीन नाबालिग बेटियों का धर्मांतरण, मदरसे में कराया दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: महिला को झांसे में लेकर करा दिया तीन नाबालिग बेटियों का धर्मांतरण, मदरसे में कराया दाखिला
Sun, 08 Jan 2023 08:09 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 08 Jan 2023 08:09 PM IST
सार
समुदाय विशेष के एक व्यक्ति पर आरोप लगा है कि उसने महिला को झांसे में लेकर उसकी तीन नाबालिग बेटियों का धर्मांतरण करा दिया। आरोपी ने बच्चियों का दाखिला बिजनौर के एक मदरसे में करा दिया।
विज्ञापन
धर्मांतरण का मामला
- फोटो : अमर उजाला (सांकेतिक तस्वीर)
विस्तार
पुरोला के बाद अब राजधानी में भी धर्मांतरण का मामला सामने आया है। समुदाय विशेष के एक व्यक्ति पर आरोप लगा है कि उसने महिला को झांसे में लेकर उसकी तीन नाबालिग बेटियों का धर्मांतरण करा दिया। आरोपी ने बच्चियों का दाखिला बिजनौर के एक मदरसे में करा दिया। बच्चियों की नानी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सीओ नेहरू कॉलोनी अनिल कुमार जोशी ने बताया कि देहरादून की बुजुर्ग महिला की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी एक बेटी की शादी दून में ही रहने वाले सोनू वर्मा से हुई थी। उसकी तीन बेटियां हैं।
विज्ञापन
Haridwar: सुरक्षाकर्मियों को बंधक बना हथियारबंद बदमाशों ने फैक्टरी में डाली डकैती, वाहन में लादकर ले गए सामान
विज्ञापन
इनमें सबसे बड़ी आठ, दूसरी छह और तीसरी तीन साल की है। दंपती में विवाद होने पर तीनों बच्चियों के साथ उनकी बेटी एक साल पहले मायके आकर रहने लगी। यहां एक कबाड़ी निवासी नया गांव, नेहरू कॉलोनी आता-जाता है। वह महिला की बेटी के संपर्क में आ गया। पिछले साल वह महिला की बेटी और उसकी तीनों पुत्रियों को अपने साथ ले गया।
इस बीच महिला को पता लगा कि तीनों बच्चियों का धर्मांतरण कर उनका दाखिल बिजनौर के चांदपुर स्थित मदरसे में करा दिया गया है। इसके बाद नानी तीनों को लेकर दून आईं। इस दौरान विवाद भी हुआ। यहां आकर उन्होंने धर्मांतरण और मारपीट को लेकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।