फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Elephant Killed 6 year-old girl in Banswara Forest during playing with Friends

Dehradun: बांसवाड़ा में सात साल की बच्ची को हाथी ने कुचलकर मार डाला, साथियों संग खेलते हुए चली गई थी जंगल

Fri, 02 Aug 2024 08:48 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 02 Aug 2024 08:48 PM IST
सार

Dehradun News: पुलिस को सूचना मिली कि बांसवाड़ा के जंगल में सात साल की बच्ची को हाथी ने कुचलकर मार डाला है। बच्ची जंगल में साथियों के साथ खेलते हुए चली गई थी।

विज्ञापन
Dehradun News Elephant Killed 6 year-old girl in Banswara Forest during playing with Friends
हाथी ने बच्ची को मार डाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालावाला क्षेत्र में बांसवाड़ा के जंगल में सात साल की बच्ची को हाथी ने कुचलकर मार डाला। बच्ची खेलते हुए साथियों के साथ जंगल में चली गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है। शव का शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। घटना के बाद इलाके के लोग बेहद घबराए हुए हैं। मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब पांच बजे भगवानदास चौक बालावाला के रहने वाले विवेक अग्रवाल ने पुलिस को सूचना दी थी। बताया था कि बांसवाड़ा के जंगल में सात साल की बच्ची को हाथी ने कुचलकर मार डाला है। मौके पर पुलिस पहुंची तो वहां पहले से ही वन विभाग की टीम मौजूद थी। बच्ची की पहचान सोनम पुत्री लोचन ऋषि देव निवासी सहरसा, बिहार के रूप में हुई है। जानकारी करने पर पता चला कि यह बच्ची पड़ोस के कुछ बच्चों के साथ बस्ती में खेल रही थी।
विज्ञापन


इसी बीच बच्चे खेल-खेल में जंगल के भीतर चले गए। वहां सोनम को हाथी ने पकड़ लिया और अपनी सूंड में उठा लिया। यह देखकर बाकी बच्चे वहां से भाग निकले और इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को दी। लोगों ने वहां शोर मचाकर हाथी को भगाया और वन विभाग की टीम को मौके पर बुलाया। वन विभाग ने हाथी को दूर तक खदेड़ दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्ची के शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Roorkee: गंगा में नहाते हुए तेज बहाव में बहे दो बच्चे, ग्रामीणों ने एक को बचाया, दूसरे की तलाश जारी

‘सीमा पर की गई है सोलर फेंसिंग’

रायपुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी राकेश नेगी ने बताया कि आबादी क्षेत्र के पास जंगल की सीमा पर सोलर फेंसिंग की गई है, लेकिन स्थानीय निवासी फेंसिंग के नीचे से जंगल की ओर चले जाते हैं। जंगल में हाथी समेत अन्य वन्यजीवों की गतिविधि भी अत्यधिक रहती है और मानव संघर्ष का खतरा बना रहता है, जिसके चलते क्षेत्रवासियों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की जाती है। क्षेत्र में रात्रि गश्त कर वन्यजीवों की गतिविधि पर नजर रखी जाती है। वर्षाकाल में जंगल में घनी झाड़ियां होने के कारण वन्यजीवों के साथ मानव संघर्ष की आशंका बढ़ जाती है।वहीं, डीएफओ अमित कंवर ने बताया कि वन विभाग की ओर से पीड़ित परिजनों को मुआवजा देने की कार्रवाई शीघ्र की जा रही है। कहा कि जंगल की तरफ जाने वाले लोगों को सतर्कता बरतनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed