फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News Two children drown in Ganga villageer rescued one search for other continues

Roorkee: गंगा में नहाते हुए तेज बहाव में बहे दो बच्चे, ग्रामीणों ने एक को बचाया, दूसरे की तलाश जारी

Fri, 02 Aug 2024 08:37 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर (रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर (रुड़की) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 02 Aug 2024 08:37 PM IST
सार

Roorkee News: नहाते समय अवीश व उसका दोस्त अक्षित तेज बहाव में बह गए और चिल्लाने लगे। उन्हें बहता और चिल्लाता देख उनके साथ गंगा में नहा रहे दोस्तों ने भी शोर मचा दिया।

विज्ञापन
Roorkee News Two children drown in Ganga villageer rescued one search for other continues
डूबकर लापता हुए बच्चे की तलाश करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाड़ीटीप गांव निवासी दो बच्चे तिलकपुरी गांव के सामने गंगा में नहाते हुए तेज बहाव में बह गए। गंगा किनारे काम कर रहे ग्रामीणों ने एक बच्चे को किसी तरह बचा लिया। 11 वर्षीय एक बच्चे का पता नहीं चल पाया है। सूचना पर भिक्कमपुर पुलिस और बाढ़ चौकी मित्रों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर गंगा में बहे बच्चे की काफी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर बाड़ीटीप गांव निवासी सुनीता अपने पुत्र आशीष और अवीश के साथ तिलकपुरी गांव के सामने गंगा किनारे लकड़ी लेने के लिए गई थी। लकड़ी लेने के बाद वह अपने बच्चों के साथ वापस गांव आ गई लेकिन उसका 11 वर्षीय बेटा अवीश अपने चार दोस्तों के साथ दोबारा गंगा किनारे पहुंच गया और गंगा में नहाने लगे।
विज्ञापन


नहाते समय अवीश व उसका दोस्त अक्षित तेज बहाव में बह गए और चिल्लाने लगे। उन्हें बहता और चिल्लाता देख उनके साथ गंगा में नहा रहे दोस्तों ने भी शोर मचा दिया। शोर सुनकर पास के खेत में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर आ गए। गंगा में बह रहे अक्षित को किसी तरह बाहर निकाल लिया। 11 वर्षीय अवीश गंगा के तेज बहाव में बह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


PHOTOS: कांवड़ मेले के बाद हरिद्वार में लगा कूड़े का अंबार, घाटों से लेकर सड़कों पर फैली गंदगी

मामले की सूचना पर भिक्कमपुर पुलिस चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह और बाढ़ चौकी मित्र मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के साथ मिलकर गंगा में बहे बालक की खोजबीन की लेकिन उसका कुछ पता नहीं लग पाया है।

भिक्कमपुर पुलिस चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह का कहना है कि गंगा में बहे बालक की खोजबीन की जा रही है। एसडीआरएफ को बुलाकर गंगा में बहे अवीश की तलाश की जाएगी। अवीश के लापता होने से उसके परिवार समेत पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed