फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News: Due to lack of eye donation corneas are not available

Eye Donation: नेत्रदान की कमी से नहीं मिल रही कॉर्निया, बढ़ रही दृष्टिबाधितों की संख्या

Fri, 13 Oct 2023 06:50 PM IST
अलका त्यागी वान्या दीक्षित, अमर उजाला, देहरादून
वान्या दीक्षित, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 13 Oct 2023 06:50 PM IST
सार

देश में दृष्टिबाधितों की संख्या लाखों में और नेत्रदान करने वालों की संख्या हजारों में है। इस वजह से दृष्टिबाधा खत्म नहीं हो पा रही है।

विज्ञापन
Dehradun News: Due to lack of eye donation corneas are not available
आंख - फोटो : istock

विस्तार

आंख की कॉर्निया खराब होने पर व्यक्ति को दिखना बंद हो जाता है। ऐसे में कॉर्निया ट्रांसप्लांट से ही आंख की रोशनी वापस आती है। यह तभी संभव है, जब कोई नेत्रदान करे। अभी नेत्रदान करने वालों की संख्या बहुत कम है। इस वजह से जिन लोगों की आंख की कॉर्निया खराब हो जाती हैं, उनकी आंखें नहीं बन पाती हैं।

विज्ञापन


दून मेडिकल कॉलेज, अस्पताल के नेत्ररोग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सुशील ओझा ने बताया कि देश में दृष्टिबाधितों की संख्या लाखों में और नेत्रदान करने वालों की संख्या हजारों में है। इस वजह से दृष्टिबाधा खत्म नहीं हो पा रही है। यही हाल जिले का भी है। रेटिना ब्लाइंडनेस, कॉर्नियल ब्लाइंडनेस और कैटरेक्स ब्लाइंडनेस में दिखना बंद हो जाता है। रेटिना ब्लाइंडनेस ठीक नहीं हो पाता है। वहीं, कॉर्नियल ब्लाइंडनेस कॉर्निया ट्रांसप्लांट से और कैटरेक्स ब्लाइंडनेस (सफेद मोतिया) ऑपरेशन के बाद लेंस डालने से ठीक हो जाता है।
विज्ञापन


गांधी शताब्दी नेत्र चिकित्सालय के नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ. महेश खेतान ने बताया कि आंख में चोट लग जाए तो कॉर्नियल ब्लाइंडनेस हो सकता है। कई बार लोग खेतों में काम करते समय आंख में चोट लग जाती है। यह अंधेपन का कारण बन जाती है। चोट लगने पर जख्म ठीक हो जाता है, लेकिन आंख की कॉर्निया सफेद हो जाती है। ऐसे में व्यक्ति को दिखना बंद हो जाता है। इस सफेद कॉर्निया को हटाकर सामान्य कॉर्निया लगाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


World Arthritis Day 2023: गठिया जोड़ों का दर्द ही नहीं कई बीमारियों का है संकेत, बचाव को पढ़ें डॉक्टर की सलाह

केस 1

दून के 66 वर्षीय रामनरेश की आंख में चोट लग गई थी। आंख का शुरुआती उपचार किया गया। रोशनी हल्की हुई, लेकिन अब उन्हें देखना पूरी तरह से बंद हो गया है। रामनरेश को कॉर्निया ट्रांसप्लांट की सख्त जरूरत है।

केस 2

दून निवासी 46 वर्षीय कांति देवी खेती का काम करते समय आंख में लकड़ी लगने से चोट लग गई थी। उनकी आंख में रोशनी पूरी तरह से जा चुकी है। उन्हें भी कॉर्निया ट्रांसप्लांट की जरूरत है।

देश में सवा लाख लोग दृष्टिबाधा से जूझ रहे 

डॉ. सुशील ओझा ने बताया कि देश में रोजाना लाखों लोगों की मौत हो रही है, लेकिन नेत्रदान सिर्फ हजारों में हो रहा है। पिछले वर्ष के आंकड़े देखें तो भारत में 25,000 कॉर्निया ट्रांसप्लांट किए गए और 50,000 अंधेपन के नए केस आ गए। अभी करीब सवा लाख लोग भारत में दृष्टिबाधित हैं।

दधीचि देहदान समिति के अध्यक्ष डॉ. मुकेश गोयल ने बताया कि उनकी संस्था बने 17 महीने हो चुके हैं। इसमें 200 लोग नेत्रदान कर चुके हैं। छह लोगों की मृत्योपरांत आंख की कॉर्निया ली जा चुकी है। उनकी कॉर्निया से दूसरे व्यक्ति दुनिया देख रहे हैं।

दून अस्पताल में जल्द खुलेगा आई ब्लड बैंक

दून अस्पताल में जल्द आई ब्लड बैंक शुरू होने वाला है। ऐसे में यहां पर कॉर्निया ट्रांसप्लांट भी हो सकेगा। अभी कॉर्निया ट्रांसप्लांट के लिए मरीजों को ऋषिकेश एम्स जाना पड़ता है। दून के किसी सरकारी अस्पताल में आई ट्रांसप्लांट की सुविधा नहीं है। मृत्यु उपरांत छह से आठ घंटे के अंदर कॉर्निया लेना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed