{"_id":"6187ff8a234d88422712c10c","slug":"dehradun-news-divisional-headquarters-summoned-report-of-shatabdi-express-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आई स्कूटी, हादसे की रिपोर्ट मंडल मुख्यालय ने की तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आई स्कूटी, हादसे की रिपोर्ट मंडल मुख्यालय ने की तलब
Sun, 07 Nov 2021 10:06 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 07 Nov 2021 10:06 PM IST
सार
शनिवार को रेलवे फाटक बंद होने के बावजूद स्कूटी सवार देव मिश्रा रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। ऐन वक्त पर शताब्दी एक्सप्रेस के आने से वह ट्रैक पर स्कूटी छोड़कर भागा। स्कूटी ट्रेन के इंजन पर गई।
विज्ञापन
जांच पड़ताल
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहरादून- हरिद्वार रेलखंड पर मोहकमपुर रेलवे फाटक के पास नई दिल्ली- देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में स्कूटी आने की घटना की रिपोर्ट मंडल मुख्यालय ने तलब की है। मंडल मुख्यालय के अधिकारियों के मुताबिक विभागीय स्तर पर की गई जांच में रेलवे फाटक पर तैनात कर्मचारी की लापरवाही नहीं पाई गई है।
विज्ञापन
मालूम रहे कि शनिवार को रेलवे फाटक बंद होने के बावजूद स्कूटी सवार देव मिश्रा रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। ऐन वक्त पर शताब्दी एक्सप्रेस के आने से वह ट्रैक पर स्कूटी छोड़कर भागा। स्कूटी ट्रेन के इंजन पर गई थी जिसे बड़ी मुश्किल बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
देव भी घायल हुआ जिसके खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह ने बताया कि इस संबंध में रिपोर्ट भेज दी गई है। प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर आरपीएफ छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
उपासना एक्सप्रेस में एक तो जनता एक्सप्रेस में लगेंगे चार अतिरिक्त कोच
छठ पर्व पर यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल यात्रियों को आने में किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो, इसके लिए उत्तर रेलवे और मंडल मुख्यालय की ओर से ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में रेल मंडल मुख्यालय की ओर से देहरादून- वाराणसी जनता एक्सप्रेस में चार कोच और देहरादून- वाराणसी हावड़ा उपासना एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त कोच सोमवार को लगाया जाएगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह ने बताया कि दोनों ट्रेनों में कोच हरिद्वार से लगाए जाएंगे।
कारण कि देहरादून रेलवे स्टेशन पर 18 कोच से अधिक कोच लगाए जाने की सुविधा नहीं होने से हरिद्वार से कोच को जोड़ा जा रहा है। यात्रियों को आने-जाने में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी जरूरत के मुताबिक सभी ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जा रहे हैं।