फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News: CM Pushkar singh Dhami inspection Himachal and Uttarakhand border

Dehradun: डाकपत्थर पहुंचे सीएम धामी ने कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, हिमाचल-उत्तराखंड बॉर्डर का लिया जायजा

Sun, 30 Oct 2022 11:13 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 30 Oct 2022 11:13 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सरकारी हेलीकाॅप्टर से सुबह लगभग साढे़ नौ बजे डाकपत्थर बैराज के पैवेलियन ग्राउंड पहुंचे। हिमाचल प्रदेश में चल रहे विधानसभा चुनाव में जनसभाओं को संबोधित करने के लिए जाते समय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लगभग एक घंटे तक डाकपत्थर में बैराज व गेस्ट हाउस में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
Dehradun News: CM Pushkar singh Dhami inspection Himachal and Uttarakhand border
डाकपत्थर पहुंचे सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमाचल प्रदेश जाते समय डाकपत्थर बैराज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हिमाचल व उत्तराखंड के बॉर्डर से लेकर बिजली उत्पादन व बैराज के कंट्रोल रूम में यमुना व शक्ति नहर के पानी को स्टोर करने व छोड़ने की तमाम तकनीक की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने रिकार्ड बिजली उत्पादन के लिए उत्तराखंड जलविद्युत निगम के अधिकारियों के प्रयासों की सराहना भी की।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सरकारी हेलीकाॅप्टर से सुबह लगभग साढे़ नौ बजे डाकपत्थर बैराज के पैवेलियन ग्राउंड पहुंचे। हिमाचल प्रदेश में चल रहे विधानसभा चुनाव में जनसभाओं को संबोधित करने के लिए जाते समय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लगभग एक घंटे तक डाकपत्थर में बैराज व गेस्ट हाउस में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस पहुंचकर थोड़ी देर आराम किया इसके पश्चात उन्होंने डाकपत्थर बैराज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने यमुना नदी व बैराज के दूसरे किनारे पर स्थित हिमाचल प्रदेश से लगने वाली उत्तराखंड की सीमा के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा बैराज कंट्रोल रूम में किए जाने वाले तकनीकी कार्यों का जायजा लिया। 
विज्ञापन


इस दौरान कंट्रोल रूम में मौजूद जॉनी गुलेरिया व पंकज रावत ने मुख्यमंत्री को यमुना नदी में खुलने वाले गेट व बैराज से शक्ति नहर को पानी की सप्लाई दिए जाने की पूरी प्रक्रिया के बारे में बताया। मुख्यमंत्री ने रिकार्ड बिजली उत्पादन के लिए जलविद्युत निगम के अधिकारी-कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की। निरीक्षण के समय जलविद्युत निगम के निदेशक यमुना वैली राजीव अग्रवाल, महाप्रबंधक यमुना वैली मोहम्मद गुलफिशां, डाकपत्थर बैराज के अधिशासी अभियंता मोहम्मद अफजाल, सहायक अभियंता विनीत सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखवाड़ परियोजना से दूर होगी बिजली की समस्या
प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड जलविद्युत निगम के अधिकारियों से लखवाड़ बिजली परियोजना के कार्यों के बारे में चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिजली परियोजना के बन जाने के बाद प्रदेश के साथ-साथ कई अन्य प्रदेशों को भी बिजली के क्षेत्र में व्यापक स्तर पर लाभ मिलेगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि परियोजना के निर्माण में तेजी लाएं। मुख्यमंत्री ने ब्यासी बांध परियोजना से हो रहे रिकार्ड उत्पादन पर प्रसन्नता भी व्यक्त की। उन्होंने बिजली परियोजनाओं के निर्माण व रखरखाव के मामले में विशेष ध्यान देने के अधिकारियों को निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed