फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun news: Builder will have to give possession in shops in two months, RERA gives instructions

देहरादून : बिल्डर को दो माह में देना होगा दुकानों में कब्जा, रेरा ने दिए निर्देश

Thu, 18 Jun 2020 04:12 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 18 Jun 2020 04:12 PM IST
विज्ञापन
dehradun news: Builder will have to give possession in shops in two months, RERA gives instructions
RERA ACT
बिल्डर को अधूरी दुकानों का निर्माण दो माह में पूरा कर ग्राहक को कब्जा देना होगा। कब्जा देने तक करीब साढ़े नौ फीसदी की दर से ब्याज का भुगतान भी करना होगा। ब्याज की रकम दुकानों की कुल कीमत की धनराशि में समायोजित की जाएगी। पूर्व चीफ कमिश्नर की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के मामले में सुनवाई करते हुए रेरा अध्यक्ष विष्णु कुमार ने यह आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

 
बीएस सिंह चीफ कमिश्नर, इनकम टैक्स के पद से रिटायर हुए हैं। उन्होंने सालावाला में पेंटा रियाल्टर्स की निर्माणाधीन व्यावसायिक परियोजना दून वन में तीन दुकानें खरीदने के लिए बिल्डर राजेंद्र अग्रवाल से इकरारनामा किया था। दिसंबर 2017 में किए गए इकरारनामा के मुताबिक उन्होंने 2600 वर्ग फीट कवर्ड एरिया की दुकानों के लिए दो करोड़ 10 लाख रुपये में से डेढ़ करोड़ रुपये की धनराशि भी चेक के जरिये भुगतान कर दी। हालांकि तय समय तक बिल्डर ने काम पूरा कर दुकानों पर कब्जा नहीं दिया। 
विज्ञापन


दूसरी ओर बीएन सिंह ने दुकानों की माप कराई तो कुल कवर्ड एरिया 1801 वर्ग फीट ही निकला। इस पर बीएन सिंह ने बिल्डर राजेंद्र अग्रवाल के खिलाफ रेरा में वाद दर्ज कराया। माप की स्थिति स्पष्ट न होने पर रेरा के तकनीकी अधिकारी सर्वेश मित्तल ने दुकानों की नपाई की तो कवर्ड एरिया 2274 वर्ग फीट मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर रेरा अध्यक्ष विष्णु कुमार ने बिल्डर को एमडीडीए की कंपाउंडिंग योजना के मुताबिक दो माह के भीतर दुकानों का काम पूरा कर कब्जा देने के निर्देश दिए। उन्होंने अप्रैल 2018 से कब्जा देने तक कुल 9.55 फीसदी की दर से ब्याज लगाने के निर्देश भी दिए, जो बची हुई रकम 60 लाख में समायोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर कवर्ड एरिया कम होता है, जो इसकी कीमत घटा दी जाएगी। दुकानों की फिनिशिंग अगर बीएन सिंह कराएंगे तो वे कीमत में पांच लाख रुपये और कम कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed