{"_id":"68dd664e3e7174dfe103b50e","slug":"dehradun-news-brother-arrested-for-sister-murder-dispute-over-selling-cylinder-body-found-in-sack-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: बहन की हत्या का आरोपी भाई गिरफ्तार, सिलिंडर बेचने पर हुआ था विवाद; बोरे में मिली थी लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: बहन की हत्या का आरोपी भाई गिरफ्तार, सिलिंडर बेचने पर हुआ था विवाद; बोरे में मिली थी लाश
Wed, 01 Oct 2025 11:10 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 01 Oct 2025 11:10 PM IST
सार
युवती का शव चाय बागान में बोरे के अंदर मिला था। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले गए तो युवती का भाई विशाल अपने किरायेदार राजा के साथ बाइक पर बोरा लेकर जाता नजर आया।
विज्ञापन
बहन की हत्या का आरोपी भाई गिरफ्तार
- फोटो : माई सिटी रिपोर्टर
विस्तार
वसंत विहार थानाक्षेत्र में 22 सितंबर को युवती की लाश मिलने के मामले में पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में फरार भाई विशाल को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में आरोपी किरायेदार को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि युवती का शव चाय बागान में बोरे के अंदर मिला था। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले गए तो युवती का भाई विशाल अपने किरायेदार राजा के साथ बाइक पर बोरा लेकर जाता नजर आया।
विज्ञापन
Uttarakhand: हैवानियत...मानसिक रूप से कमजोर किशोरी को बहलाकर साथ ले गए पड़ोसी; फिर दुष्कर्म के बाद की हत्या
विज्ञापन
राजा को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया था। विशाल तब से फरार था। मामले के जांच अधिकारी वरिष्ठ उप निरीक्षक दुर्गेश कोठियाल ने बताया कि विशाल ने बताया है कि उसकी बहन विशाखा नशे की आदी थी जिसकी वजह से उसने घर का रसोई गैस सिलिंडर बेच दिया था। इसी बात पर उससे झगड़ा हुआ था।
इसी दौरान उससे मारपीट हुई और उसकी हत्या कर दी। उसके बाद किरायेदार की मदद से लाश को बोरे में भरकर बाइक से चाय बागान में फेंक आया था। वारदात के दौरान उसकी मां ऑपरेशन के लिए अस्पताल में भर्ती थी।