फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Banned drugs were being manufactured in Green Herbal Factory on food license three arrested

Dehradun: ग्रीन हर्बल फैक्टरी में छापा...फूड लाइसेंस पर बना रहे थे प्रतिबंधित दवा, जखीरे के साथ तीन गिरफ्तार

Fri, 06 Dec 2024 09:25 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 06 Dec 2024 09:25 PM IST
सार

Dehradun News: सहसपुर पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने फैक्टरी में छापा मारा। देर रात तक कार्रवाई जारी रही। इस दौरान फैक्टरी से प्रतिबंधित 1921 टैबलेट, सिरप की 592 बोतल और टैबलेट के 342 खाली रेपर मिले।

विज्ञापन
Dehradun News Banned drugs were being manufactured in Green Herbal Factory on food license three arrested
प्रतिबंधित दवाओं के जखीरे के साथ तीन गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस और एएनटीएफ की टीम ने फूड लाइसेंस पर चल रही हर्बल उत्पाद बनाने वाली फैक्टरी में छापा मारा। फैक्टरी में प्रतिबंधित नशीली दवाओं और सिरप का जखीरा मिला। करीब एक साल से यहां इनका उत्पादन किया जा रहा था। पुलिस ने फैक्टरी मालिक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दो आरोपी फरार हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


एसएसपी अजय सिंह को सूचना मिली थी कि ग्रीन हर्बल फैक्टरी में प्रतिबंधित दवाएं बनाई जा रही हैं। उन्होनें कार्रवाई के लिए सहसपुर पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम गठित की। टीम ने बृहस्पतिवार को फैक्टरी में छापा मारा, देर रात तक कार्रवाई जारी रही। इस दौरान फैक्टरी से प्रतिबंधित 1921 टैबलेट, सिरप की 592 बोतल और टैबलेट के 342 खाली रेपर मिले।
विज्ञापन


थाना प्रभारी मुकेश त्यागी ने बताया कि फैक्टरी मालिक सहारनपुर के बड़गांव के मुस्कीपुर गांव के संजय कुमार व शिव कुमार और यूपी के चंदौली के साहबगंज निवासी रहमान को गिरफ्तार कर लिया। बताया कि संजय कुमार, शिवकुमार हाल में सेलाकुई के प्रगति विहार और रहमान प्रेमनगर में रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकासनगर के अम्बीवाला के कन्हैयालाल और हरिद्वार के ऋषभ जैन के भी इनके साथ काम करने की बात सामने आई है, दोनों की तलाश की जा रही है। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ के दौरान बताया कि वह जांच में पकड़े जाने के डर से दवाओं के स्टॉक को फैक्टरी में नहीं रखा करते थे।

Uttarakhand: इस साल GST संग्रहण में 12.19 प्रतिशत की बढ़ोतरी, उत्तराखंड का देश में 13वां स्थान

कई दवाओं का नशे के लिए भी होता है इस्तेमाल

कार्रवाई के दौरान मिलीं ट्रामाडोल और ब्यूप्रेनॉरफिन टैबलेट का प्रयोग तेज दर्द में होता है। यह ऑपरेशन, कैंसर, हड्डी या गंभीर पेट दर्द में दी जाती है। वहीं, कोडीन फॉस्फेट का प्रयोग सूखी और लगातार होने वाली खांसी में होता है।

ड्रग कंट्रोलर ताजबर जग्गी ने बताया कि बरामद दवाएं साइको ट्रैपिक (मन प्रभावी) हैं। इनका अधिक सेवन व्यक्ति को नशे की हालत में ले जाता है। नशे के विकल्प के रूप ऐसी दवाओं का चलन बढ़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed