फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News 12.19 percent increase in GST collection this year State ranks 13th in country

Uttarakhand: इस साल GST संग्रहण में 12.19 प्रतिशत की बढ़ोतरी, उत्तराखंड का देश में 13वां स्थान

Fri, 06 Dec 2024 07:01 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 06 Dec 2024 07:01 PM IST
सार

बैठक में राज्य कर आयुक्त अहमद इकबाल ने बताया कि इस वर्ष नवंबर माह तक जीएसटी संग्रहण से करीब 6200 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है।

विज्ञापन
Uttarakhand News 12.19 percent increase in GST collection this year State ranks 13th in country
जीएसटी। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

जीएसटी संग्रहण में इस साल उत्तराखंड ने 12.19 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। नवंबर माह तक 6200 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है। राज्य जीएसटी संग्रहण में उत्तराखंड का देश में 13वां स्थान है।

विज्ञापन


वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने राज्य कर विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक की। जिसमें जीएसटी संग्रहण, व्यापारी सम्मान योजना, बिल लाओ-इनाम पाओ योजना के मेगा ड्रा समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में राज्य कर आयुक्त अहमद इकबाल ने बताया कि इस वर्ष नवंबर माह तक जीएसटी संग्रहण से करीब 6200 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन


जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि तक 5437.85 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ था। गत वर्ष की तुलना में जीएसटी संग्रहण में 12.19 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा पूरे देश में राज्य जीएसटी संग्रहण में उत्तराखंड ने 13वां स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Champawat: सीएम धामी ने लोहाघाट में स्कूल भवन का किया लोकार्पण, बोले- शिक्षा राज्य सरकार की प्राथमिकता

Trending Videos

बैठक में वित्त मंत्री ने अधिकारियों की कार्यशैली की सराहना करते हुए जीएसटी संग्रहण को और बढ़ाने की दिशा में नवाचार करने के निर्देश दिए। कहा, बिल लाओ-इनाम पाओ योजना का मेगा ड्रॉ शीघ्र आयोजित किया जाए। जिससे विजेताओं को पुरस्कार दिए जा सके।

प्रदेश की सीमा में बनी चौकियों पर सुरक्षा के लिए पीआरडी की भांति कंपनी तैनात की जाए। जिससे चौकियों में सुरक्षा कर्मियों के रहने से दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके। बैठक में विशेष आयुक्त आईएस बृजवाल, अपर आयुक्त अनिल सिंह मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed