फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News Boy make Reels while standing on roof of Thar Video viral on social Media

स्टंट के चक्कर में खतरे में डाली जिंदगी: युवक ने चलती थार की छत पर खड़े होकर बनाई रील, वायरल हुआ वीडियो

Tue, 30 Apr 2024 04:22 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 30 Apr 2024 04:22 PM IST
सार

Uttarakhand News: सोशल मीडिया पर खुद को अलग दिखाने की चाह में कुछ लोग खतरनाक स्टंट करने से भी बाज नहीं आ रहा हैं। ऐसे ही एक वीडियो रुड़की का सामने आया है।

विज्ञापन
Roorkee News Boy make Reels while standing on roof of Thar Video viral on social Media
गाड़ी की छत पर बनाई रील - फोटो : सोशल मीडिया वायरल वीडियो

विस्तार

रुड़की में एक युवक ने खतरनाक तरीके से थार की छत पर खड़े होकर रील बना डाली। किसी ने मोबाइल में पूरा वीडियो कैद कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो पुलिस के पास पहुंची तो कार नंबर के आधार पर ऑनलाइन चालान किए जाने की कार्रवाई की गई है। साथ ही युवक को नोटिस भेजकर कोतवाली में बुलाया गया है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर खुद को अलग दिखाने की चाह में कुछ लोग खतरनाक स्टंट करने से भी बाज नहीं आ रहा हैं। कई बार ऐसे में दुर्घटनाएं भी हो रही हैं, जिसमें लोगों की जान तक चली जा रही है। एक ऐसा ही वीडियो रुड़की का वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक गंगनहर रेलिंग पुल पर चलती थार की छत पर खड़े होकर रील बना रहा है। वीडियो में थार तेजी से चल रही है और युवक छत पर खड़े होकर मोबाइल पर बातचीत भी रहा है।
विज्ञापन


Uttarakhand: डार्क वेब के जरिए LSD की देहरादून में एंट्री...युवाओं के लिए है खतरे की घंटी

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि जिस पुल पर युवक रील बना रहा है, वह खतरनाक है और कई बार पुल पर पूर्व में हादसे भी हो चुके हैं। वहीं, युवक वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने वीडियो में थार के नंबर के जरिये युवक का पता लगाया। साथ ही कार का ऑनलाइन चालान भी काटा गया है।

इसके अलावा युवक पर भी कार्रवाई की गई। सीओ नरेंद्र पंत ने बताया कि इस तरह के स्टंट करना कानूनी अपराध है। ऑनलाइन चालान काटा गया है। साथ ही युवक के खिलाफ विधिक कार्रवाई भी अमल में लाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed