फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News: 39 People Committed suicide in june month 2020

देहरादून: जिंदगी पर भारी रहा जून का महीना, 12 नाबालिगों समेत 39 लोगों ने मौत को लगाया गले

Sun, 28 Jun 2020 10:34 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 28 Jun 2020 10:34 AM IST
सार

  • जनवरी से अब तक 45 पुरुष और 34 महिलाओं ने खुदकुशी कर काटी अपनी जिंदगी की डोर
  • पुलिस की परिजनों से अपील, अवसाद से ग्रस्त लोगों को अकेला न छोड़ें, कराएं काउंसिलिंग 

विज्ञापन
Dehradun News: 39 People Committed suicide in june month 2020
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

अनलॉक के बावजूद जून माह जिंदगी पर भारी पड़ रहा है। एक जनवरी से अब तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो 79 लोगों ने अपनी जिंदगी की डोर खुद काटी। इनमें जून में सबसे ज्यादा आत्महत्याएं हुई। जून माह के 27 दिन में 39 लोग अपनी जान दे चुके हैं।

विज्ञापन


इनमें 12 नाबालिग शामिल हैं। कोतवाली, पटेल नगर, डालनवाला, रायपुर, सहसपुर, ऋषिकेश में चार-चार लोगों ने अपनी जान दी। हालांकि एक-दो आत्महत्याओं को छोड़कर अन्य की वजह साफ नहीं हो पाई है। हर घटना में सिर्फ मानसिक तनाव की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन


लेकिन, तनाव किस बात को लेकर था, यह बात न पुलिस स्पष्ट कर पाई और न ही परिजन पता लगा पाए। डीआईजी अरुण मोहन जोशी और एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बढ़ती आत्महत्याओं पर चिंता जताई है। उन्होंने परिजनों से अवसाद से ग्रस्त लोगों की काउंसिलिंग कराने और उन्हें अकेले न छोड़ने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजधानी में तीन और ने लगाई फांसी

राजधानी में शनिवार को तीन युवकों ने फांसी लगा ली। रायपुर, प्रेमनगर और वसंत विहार में हुई खुदकुशी की वजह का पता नहीं चल पाया है। बसंत विहार के विजय पार्क निवासी अमित (25) ने शनिवार को घर में छत की रॉड से गमछा डालकर फांसी लगा ली।

परिजनों ने फंदा काटकर उसे नीचे उतारा। उसके बाद उसे 108 की मदद से कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि अमित के माता-पिता का देहांत पहले हो चुका था।

वह तब से घर में बडे़ भाई और भाभी के साथ रह रहा था। अमित निरंजनपुर में एक निजी कंपनी में काम करता था। वह मां के देहांत के बाद से तनाव में चल रहा था। घटनास्थल से किसी तरह का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed