{"_id":"888a82e148cbdba973655c10541dff8a","slug":"dehradun-new-ssp-ajay-rautela","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजय रौतेला होंगे दून के नए कप्तान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजय रौतेला होंगे दून के नए कप्तान
अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 06 Feb 2014 07:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आखिर सरकार ने राजधानी की सुध लेते हुए नए पुलिस कप्तान के रूप में वरिष्ठ आईपीएस अजय रौतेला को तैनात कर दिया है।
विज्ञापन
हालांकि रौतेला का कार्यकाल एक वर्ष से भी कम होगा क्योंकि वह जनवरी 2015 में डीआईजी बन जाएंगे। फिलहाल राजधानी पुलिस की कमान रौतेला को दे दी गई है।
सेनानायक के पद पर तैनात
2001 बैच के आईपीएस अजय रौतेला देहरादून के नए पुलिस कप्तान होंगे। रौतेला अभी रुद्रपुर पीएसी वाहिनी के सेनानायक के पद पर तैनात है। शासन ने उनकी नियुक्ति का आदेश भी जारी कर दिया है।
पांच दिन पहले केवल खुराना को हटाने के बाद से अभी तक एसएसपी देहरादून पर तैनाती को लेकर कई अफसरों ने अपने अपने राजनीतिक आकाओं के मार्फत फिल्डिंग लगा रखी थी। इसी खींचतान में इतना समय भी लगा। चूंकि देहरादून पिछले पांच दिन से खाली है इसलिए रौतेला को तत्काल प्रभाव से चार्ज लेने को कहा हैा
विज्ञापन
इन स्थानों पर तैनात रहे है रौतेला
- डिप्टी एसपी के रूप में मुरादाबाद, पीलीभीत, कानपुर नगर, देहरादून, मुजफ्फरनगर, उन्नाव, लखनऊ, देहरादून, चमोली व हरिद्वार
- बतौर एडिशनल एसपी हरिद्वार, रुद्रप्रयाग, देहरादून में तैनात रहे
- पुलिस कप्तान के रूप में एसपी पिथौरागढ़ व पौड़ी, एसएसपी ऊधमसिंहनगर
- हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर की पीएसी वाहिनियों में तीन बार सेनानायक रहे
विज्ञापन