{"_id":"937d6c53ce00dd09fbcdf95b72ce65ad","slug":"dehradun-nagar-nigam-pest-control-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम के निशाने पर मक्खी और मच्छर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम के निशाने पर मक्खी और मच्छर
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 18 Feb 2016 10:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने मच्छरों-मक्खियों पर नकेल कसने के लिए अभी से ही तैयारी शुरू कर दी।
विज्ञापन
इसके लिए नगर निगम समूचे शहर में हर शनिवार को नियोन छिड़काव करेगा। सभी साठ वार्डों के नालों, नालियों, तालाब और नदी में नियोन छिड़काव किया जाएगा। यह अभियान बरसात तक जारी रहेगा। इस शनिवार यानी 20 फरवरी से इसकी शुरूआत की जाएगी। इसके साथ ही जल्द ही पॉलीथिन के खिलाफ भी निगम अभियान चलाएगा।
बुधवार को नगर निगम के वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. कैलाश गुंज्याल ने निरीक्षकों और सुपरवाइजरों की मीटिंग ली। डॉ. गुंज्याल ने मातहतों को निर्देश देते हुए कहा कि हम मक्खियों और मच्छरों को पनपने ही नहीं देंगे। यह ब्रीडिंग सीजन है, यही वजह है कि हम अभी से ही उन्हें खत्म करने के लिए सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन
डा. कैलाश गुंज्याल ने बताया कि यह छिड़काव एक ही दिन होगा और वह भी सामूहिक रूप से। इस बार फॉगिंग नहीं बल्कि उससे कहीं अधिक प्रभावी नियोन छिड़काव कर तमाम बीमारियों से बचाव की कोशिश की जा रही है। ब्रिडिंग सीजन में अगर मच्छरों-मक्खियों पर हमला बोल दिया जाएगा तो उसके सकारात्मक परिणाम सामनें आएंगे।
विज्ञापन
मलेरिया-डेंगू के मामलों में भी कमी आएगी। वहीं इसी हफ्ते से नगर निगम प्रशासन पॉलीथिन के खिलाफ भी बड़ा अभियान शुरू करने जा रहा है।
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश के बाद नगर निगम किसी तरह की ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है। वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. कैलाश गुंज्याल ने बताया कि जनजागरण अभियान तो पहले से चलाया जाता रहेगा लेकिन सख्ती भी की जाएगी। इसके लिए जिलाधीश रविनाथ रमन ने जोन स्तर पर टीम गठित कर दी हैं।