संयुक्त राष्ट्र एसेंबली में रातोंरात भारतीय युवा बना 'स्टार'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे उत्तराखंड के युवाओं में एक नाम और जुड़ गया है।
देहरादून के कौशिक नाग ने संयुक्त राष्ट्र के जरनल एसेंबली हॉल में दुनियाभर के 350 से अधिक प्रतिनिधियों को संबोधित किया। उनकी समझ और अनुभव को देखते हुए वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ यूनाइटेड नेशंस ने उन्हें डायरेक्टर ऑफ सिक्योरिटी काउंसिल (यूनिवर्सिटी) चुना है।
संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय न्यूयॉर्क में 10 से 14 नवंबर तक आयोजित सतत विकास के लक्ष्य विषय पर आयोजित कांफ्रेंस में कौशिक ने विस्तृत व्याख्यान दिया। करीब 10 मिनट के व्याख्यान में कौशिक ने दुनियाभर में बढ़ रही सुरक्षा चिंता और मिडिल-ईस्ट की चुनौतियों के संबंध में विचार रखे।
जरनल एसेंबली हॉल में दुनियाभर के 350 प्रतिनिधियों को किया संबोधित
दुनियाभर के युवाओं के सशक्तिकरण और संयुक्त राष्ट्र में उनके प्रतिनिधित्व को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह कांफ्रेंस आयोजित की गई थी।
सम्मेलन में कौशिक ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून, यूएस सेक्रेटरी ऑफ स्टेट जॉन कैरी और यूएन में अमेरिकी राजदूत समांथा पावर समेत तमाम प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात भी की।
कौशिक के पिता डॉ. कौस्तुभ नाग ओएनजीसी में जीएम और मां झूमी नाग ब्राइटलैंड स्कूल में शिक्षिका हैं। डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि ब्राइटलैंड स्कूल से इंटरमीडिएट करने के बाद कौशिक ने हिंदू कॉलेज, दिल्ली विवि से इकोनोमिक्स में ग्रेजुएशन किया। वर्तमान में वह लंदन के किंग्स कॉलेज से इंटरनेशनल रिलेशन विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे हैं।