फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Jagadguru Rambhadracharya admitted to Synergy Hospital, Doon, had chest pain...now fine

Dehradun : जगद्गुरु रामभद्राचार्य दून के सिनर्जी अस्पताल में भर्ती, छाती में थी तकलीफ ...अब ठीक; कोई खतरा नहीं

Sat, 03 Feb 2024 01:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून/आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून/आगरा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 03 Feb 2024 01:29 AM IST
सार

उन्हे यहां बल्लूपुर स्थित सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि उन्हें छाती में इन्फेक्शन से तकलीफ हुई थी। अब उनका स्वास्थ्य ठीक है।

विज्ञापन
Dehradun: Jagadguru Rambhadracharya admitted to Synergy Hospital, Doon, had chest pain...now fine
file pic..... - फोटो : संवाद

विस्तार

तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु श्रीरामभद्राचार्य महाराज (74) को एयरलिफ्ट कर आगरा से देहरादून लाया गया है। उन्हे यहां बल्लूपुर स्थित सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि उन्हें छाती में इन्फेक्शन से तकलीफ हुई थी। अब उनका स्वास्थ्य ठीक है।

विज्ञापन


सिनर्जी के एमडी कमल गर्ग ने बताया कि जगद्गुरू रात 10ः40 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, वहां से रात 11ः10 बजे स्पेशल एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल लाया गया था। उनकी छाती में इन्फेक्शन था, अब उनकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन


हाथरस में श्रीराम कथा सुनाते वक्त महाराज की हालत बिगड़ गई। सांस लेने में परेशानी होने पर शुक्रवार की सुबह दिल्ली गेट स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच कर डॉक्टरों ने निमोनिया से फेफड़ों में संक्रमण बताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालत खतरे से बाहर है। रात में एयर एंबुलेंस से उन्हें खेरिया एयरपोर्ट ले जाया गया। वहां से देहरादून लाया गया। उनको चार साल पहले ओपन हार्ट सर्जरी हो चुकी है। हाथरस से उनके साथ आए सेवादार नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि हाथरस में अजय वार्ष्णेय के यहां 25 जनवरी से श्रीराम कथा का आयोजन हो रहा है। 


1 फरवरी को उनकी तबियत हल्की से खराब हुई। उनको सर्दी लग गई थी, इसके चलते सुबह सांस लेने में परेशानी होते देख आगरा में भर्ती कराया है। इलाज के बाद अब डाॅक्टर हालत ठीक बता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed