फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun investor summit big businessman will have food with narendra modi

उत्तराखंड: पीएम के साथ भोज का 25 उद्योगपतियों को न्योता, ये नामी बिजनेसमैन रहेंगे मौजूद

Wed, 03 Oct 2018 12:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 03 Oct 2018 12:19 PM IST
विज्ञापन
dehradun investor summit big businessman will have food with narendra modi
PM modi

उत्तराखंड इन्वेस्टर समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दोपहर भोज के लिए 25 उद्योगपतियों को निमंत्रण रहेगा।

विज्ञापन


सात अक्तूबर को समिट के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री मोदी कई बड़े उद्योग घरानों के साथ उत्तराखंड में निवेश पर चर्चा भी करेंगे।

इसके बाद होने वाले लंच में मुकेश अंबानी, गौतम अडानी, कुमार मंगलम बिरला, सुभाष चंद्रा, सज्जन जिंदल, स्वामी रामदेव, टाटा सन्स के नटराजन चंद्रशेखर जैसे नामी उद्योगपति भी मौजूद रहेंगे। इनके अलावा कई केंद्रीय मंत्री, उत्तराखंड मंत्रिमंडल, सांसद और कई देशों के राजदूत भी रहेंगे। 
 

इन्वेस्टर समिट की तैयारियां अंतिम चरण में

इन्वेस्टर समिट से निवेशक को आकर्षित करने के प्रयासों को सफल बनाने के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

समिट में 1700 उद्योगपतियों और उनके प्रतिनिधियों ने पंजीकरण करवाया है। लगभग 65 हजार करोड़ के एमओयू सरकार कर चुकी है। समिट का मुख्य आकर्षण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इन्वेस्टर मीट के लिए दौरा है। पीएम न केवल निवेशकों को संबोधित करेंगे, बल्कि अलग से उनसे चर्चा भी करेंगे।

इसके अलावा हर तकनीकी सत्र की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री करेंगे। इस दौरान राज्य सरकार प्रधानमंत्री के लिए दोपहर भोज का आयोजन करेगी। उसके बाद पीएम समिट स्थल से रवाना हो जाएंगे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये उद्योगपति रहेंगे मौजूद 

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी, अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी, पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के स्वामी रामदेव, टाटा सन्स के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखर, आदित्य बिरला ग्रुप के कुमार मंगलम बिरला, पवन हंस लिमिटेड के डॉ. बीपी शर्मा, आर्टिमेस हास्पिटल के डा. देवलीना चक्रवर्ती, महेंद्रा ग्रुप के आनंद महेंद्रा, एस्सल ग्रुप के सुभाष चंद्रा, आईटीसी लिमिटेड के वाईसी देवेश्वर, माइक्रोसॉफ्ट के प्रेसिडेंट आनंत महेश्वरी, फेंटम फिल्मस के अनुराग कश्यप, बीएचईएल के अतुल सोबती, टेक महिंद्र के सीईओ सीपी गुरुरानी, कार्लसन रेजिडोर होटल ग्रुप के एमडी केबी  काचरु, मिंडा इंडस्ट्रीज के निर्मल के मिंडा, ओरियंटल ग्रुप ऑफ होटल्स के प्रमोद रंजन, वर्धमान स्पेशल स्टील्स सचित जैन, इंडियन मोशन पिकचर्स के टीपी अग्रवाल, मुक्ता आर्टस के सुभाष घई, सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन के चेयरमैन प्रसून जोशी, अमूल डेयरी के एमडी आरएस सोढी, रसना प्राइवेट लिमिटेड के पेरुज खमभाट्टा, मेदांता मेडिसिटी के डॉ. नरेश त्रेहन और जेएसडब्ल्यू ग्रुप से सज्जन जिंदल मौजूद रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed