{"_id":"66f66f60cf3627fb7302f4d4","slug":"dehradun-international-film-festival-begins-in-dehradun-uttarakhand-news-in-hindi-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun Film Festival: आगाज हुआ...दिव्यांगजनों ने देखी फ़िल्म सैम बहादुर, शाम को जुटेंगे बॉलीवुड सितारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun Film Festival: आगाज हुआ...दिव्यांगजनों ने देखी फ़िल्म सैम बहादुर, शाम को जुटेंगे बॉलीवुड सितारे
Fri, 27 Sep 2024 02:28 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 27 Sep 2024 02:28 PM IST
सार
9वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के शुभरांभ पर सैम बहादुर फिल्म के प्रदर्शन से फिल्म फेस्टिवल की ओपनिंग हुई। शाम को कई बॉलीवुड सितारे पहुंचेंगे।
विज्ञापन
9वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
9वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का शुक्रवार को आगाज हुआ। राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी में दिव्यांगजनों को फ़िल्म सैम बहादुर दिखाई गई। वहीं इस मौक़े पर आयोजित आंगन बाज़ार में महिलाओं के साथ युवाओं ने भी अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। शाम को बॉलीवुड सितारे शामिल होंगे।
विज्ञापन
उत्तराखंड के सबसे बड़े आयोजन 9वें देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का सिल्वर सिटी राजपुर रोड आगाज हो गया है। पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी कई फिल्मी सितारों, फिल्म डाॅयरेक्टर, सिंगर आदि से उत्तराखंड के लोग रूबरू होंगे। तीन दिनों में लगभग 80 से अधिक शॉर्ट फिल्म, डॉक्यूमेंट्री, म्यूजिक एल्बम आदि का प्रदर्शन किया जा रहा है।
विज्ञापन
सैम बहादुर फिल्म के प्रदर्शन से फिल्म फेस्टिवल की ओपनिंग हुई। जिसे देखने के लिए दिव्यांग बच्चों को बुलाया गया। इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल होने के नाते कुछ इंटरनेशनल फिल्म का प्रदर्शन भी किया जा रहा है, जिसमें आयरलैंड मोरक्को पर्शियन और फिलिपींस की फिल्म दिखाई जाएगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Dehradun: रेलवे स्टेशन पर बवाल के बाद आज भी हंगामा, पुलिस ने हिंदूवादी नेता को उठाया, बढ़ा तनाव, बाजार बंद
वहीं, दूसरी ओर 27 सितंबर को ही अजमेर फिल्म भी प्रदर्शित की जाएगी, जिसमें अभिनेता राजेश शर्मा और पुष्पेंद्र सिंह मौके पर मौजूद रहेंगे। 28 सितंबर को फिल्म मंथन एवं एक आयरलैंड की फिल्म ए टाउन वाॅल्ड 1995 प्रदर्शित की जाएगी। 29 सितंबर को इला अरुण की त्रिकाल दिखाई जाएगी। इस दौरान यह दोनों कलाकार भी मौजूद रहेंगे। वहीं, मोरक्को की फिल्म सेलिब्रेशन पर्शियन, फिल्म कैटवुमन एवं फिलिपींस की फिल्म दिखाई जाएगी। जिसमें कई नए डाॅयरेक्टर व प्रोड्यूसर आदि को मौका मिल रहा है कि वह अपनी फिल्म प्रदर्शित कर सकें। कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को भी आमंत्रित किया गया है।