{"_id":"594cb4464f1c1bcb658b4782","slug":"dehradun-in-smart-city-project","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देहरादून को मिला स्मार्ट सिटी का तोहफा, देश के ये शहर भी लिस्ट में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून को मिला स्मार्ट सिटी का तोहफा, देश के ये शहर भी लिस्ट में शामिल
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 23 Jun 2017 11:59 AM IST
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी
- फोटो : डेमो फोटो
उत्तराखंड में भाजपा सरकार के आने के बाद देहरादून को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में सिलेक्ट कर लिया गया है। बता दें कि पहले तीन फेज की घोषणाओं में देहरादून का नाम नहीं था।
विज्ञापन
शुक्रवार को दिल्ली में हुई बैठक में शहरी विकास मंत्रालय 30 शहरों को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत चुना गया है। जिसमें राजधानी देहरादून का नाम 16वें नंबर पर है।
विज्ञापन
बता दें कि उत्तराखंड की भाजपा सरकार को 100 दिन पूरे होने वाले हैं। स्मार्ट सिटी में देहरादून का नाम आना इसका तोहफा माना जा सकता है। स्मार्ट सिटी के देहरादून का नाम आने से दूनवासियों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
Trending Videos
हरीश रावत सरकार के वक्त भी हुए भरसक प्रयास
harish rawat
- फोटो : google
सूची में उप्र. से अलीगढ़, झांसी , इलाहाबाद, उत्तराखंड से देहरादून, जम्मू कश्मीर से जम्मू और श्रीनगर , हरियाणा से करनाल व हिमाचल में शिमला शामिल है।
दून को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए लंबे समय से कोशिशें चल रही हैं। पूर्व में हरीश रावत सरकार के वक्त भी भरसक प्रयास किए गए।
इसके लिए पहले चरण में भेजे बए प्रपोजल में चाय बागान की जमीन का विकल्प दिया गया था। लेकिन 20 शहरों में देहरादून का नाम नहीं आया। इसके बाद फास्ट ट्रैक प्रतियोगिता में 23 शहरों में भी देहरादून का नाम नहीं आया।
तीसरे चरण में घंटाघर को केंद्र बनाकर नया प्रस्ताव तैयार किया पर फिर भी बात नहीं बनी।