{"_id":"4843bbd36150a24f82e5c8ad2c1b610f","slug":"dehradun-hospital-is-full-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून के अस्पतालों में मरीजों की भर्ती बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून के अस्पतालों में मरीजों की भर्ती बंद
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 02 Sep 2014 12:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वायरल समेत मौसमी बीमारियों से पीड़ित रोगियों की तादाद बढ़ने के साथ ही देहरादून के अस्पतालों में वार्ड फुल हो गए हैं। आलम यह है कि दून और कोरोनेशन अस्पताल में मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन
स्ट्रेचर पर पड़े कराह रहे मरीज
गंभीर रोगी भी स्ट्रेचर पर पड़े कराह रहे हैं। लेकिन अस्पताल प्रबंधन बेड की अतिरिक्त व्यवस्था करने में दिलचस्पी नहीं ले रहा। अस्पताल में मौजूद बेड खाली होने पर ही उन्हें जगह देने की बात कही जा रही है। दोनों अस्पतालों में इन दिनों वायरल के ही 70 मरीज दर्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
दून अस्पताल के सीनियर फिजिशियन डॉ. एसडी जोशी ने बताया कि मौसम में बदलाव के चलते वायरल और उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। गंभीर मरीजों को भर्ती कराने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
दून अस्पताल में बेड: 415
रोजाना ओपीडी: 3000
कोरोनेशन में बेड: 66
ओपीडी प्रतिदिन: 450
मरीजों की संख्या बढ़ी है। फिलहाल एक भी बेड खाली नहीं है। गंभीर रोगियों को भर्ती करने की कोशिश रहती है। लेकिन बेड खाली न होने से उन्हें भर्ती करने में भी दिक्कत आ रही है।
- डॉ. आरएस असवाल, पीएमएस, दून अस्पताल
डाक्टरों की संख्या के लिहाज से मरीज कहीं अधिक आ रहे हैं। अस्पताल में दस अतिरिक्त बेड की व्यस्था की गई है। फिर भी सभी बेड फुल हैं।
- डॉ. भारती राणा, सीएमएस, कोरोनेशन अस्पताल