{"_id":"5e412b758ebc3ee5c5407d1a","slug":"dehradun-history-sheeter-pankaj-singh-murder-police-may-take-accused-jitti-remand","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंकज सिंह हत्याकांड: खुलासे के लिए दून पुलिस भी जुटी, जित्ती को रिमांड पर लेने की तैयारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंकज सिंह हत्याकांड: खुलासे के लिए दून पुलिस भी जुटी, जित्ती को रिमांड पर लेने की तैयारी
Mon, 10 Feb 2020 03:39 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 10 Feb 2020 03:39 PM IST
सार
- पंकज और जुर्म की दुनिया के उसके साथियों का खंगाला जा रहा है रिकॉर्ड
विज्ञापन
पंकज सिंह हत्याकांड
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहरादून के नत्थनपुर निवासी प्रापर्टी डीलर हिस्ट्रीशीटर पंकज सिंह हत्याकांड में नामजद आरोपी टिहरी जेल में बंद बदमाश देहरादून निवासी जितेंद्र रावत उर्फ जित्ती को खतौली पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
पुलिस ने रिमांड पर लेने की तैयारी प्रारंभ कर दी है। हत्या का खुलासा करने में दून पुलिस भी जुटी है। पुलिस ने पंकज और जुर्म की दुनिया के उसके साथियों का रिकार्ड खंगाला है। खतौली पुलिस लगातार दून पुलिस के साथ जानकारी साझा कर रही है। इस बीच, पंकज के शव का देहरादून में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
पंकज के हत्यारों तक पहुंचने के लिए खतौली पुलिस लगातार दून पुलिस के संपर्क में है। ज्यों-ज्यों हत्याकांड की जांच आगे बढ़ रही है, खतौली पुलिस पंकज और उससे जुड़े विभिन्न पहलुओं के बारे में दून पुलिस से भी जानकारी हासिल कर रही है। दून पुलिस ने भी पुरानी डायरियों को खोलते हुए पंकज के आपराधिक इतिहास को खंगाला है। इस आधार पर पुलिस हत्यारों तक पहुंचने की कड़ियां ढूंढ रही है।
विज्ञापन
पुलिस इस बिंदू पर भी काम कर रही है कि पिछले कुछ समय से उनका प्रापर्टी या किसी अन्य मामले में कोई नया विवाद तो नहीं था। इसके साथ ही पंकज के साथ रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि हालांकि हत्याकांड की जांच खतौली पुलिस ही कर रही है, फिर भी दून पुलिस अपने स्तर से इससे जुड़ी जानकारी जुटा रही है। खतौली पुलिस जो भी जानकारी मांग रही है, उन्हें उपलब्ध कराई जा रही है।