{"_id":"68af49d432e0575e9d0b4ca9","slug":"dehradun-helicopter-service-will-start-again-for-two-days-from-september-15-mi-17-helicopter-will-fly-2025-08-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: 15 सितंबर से दो धामों के लिए फिर शुरू होगी हेलिकॉप्टर सेवा, उड़ान भरेगा एमआई 17 हेलिकॉप्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: 15 सितंबर से दो धामों के लिए फिर शुरू होगी हेलिकॉप्टर सेवा, उड़ान भरेगा एमआई 17 हेलिकॉप्टर
Wed, 27 Aug 2025 11:45 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून)
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 27 Aug 2025 11:45 PM IST
सार
उड़ानें बरसात शुरू होने से पहले 17 जून तक संचालित की गई थी। बरसात के कारण 18 जून से उड़ानों पर ब्रेक लगा दिया गया था।
विज्ञापन
जौलीग्रांट हेलीपैड पहुंचा एमआई 17 हेलिकॉप्टर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी(फाइल फोटो)
विस्तार
मानसून सीजन की समाप्ति पर जौलीग्रांट हेलिपैड से 15 सितंबर से एमआई 17 एक बार फिर अपनी नियमित उड़ान भरेगा। प्रतिदिन दो उड़ानें संचालित की जाएंगी। एक उड़ान में कुल 20 श्रद्धालु जौलीग्रांट से दो धामों के लिए उड़ान भरेंगे।
विज्ञापन
एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट के पास स्थित हेलिपैड से इस यात्रा सीजन में रुद्राक्ष एविएशन कंपनी द्वारा तीन मई से दो धामों के लिए हेलिकॉप्टर उड़ानें शुरू की गई थी। यह उड़ानें बरसात शुरू होने से पहले 17 जून तक संचालित की गई थी। बरसात के कारण 18 जून से उड़ानों पर ब्रेक लगा दिया गया था।
विज्ञापन
अब फिर से 15 सितंबर से उड़ानें शुरू की जा रही हैं। इस बार दीपावली का त्योहार पहले है, जिस कारण धामों के कपाट पहले बंद हो जाएंगे। जिस कारण हेलिकॉप्टर उड़ानें 18 अक्तूबर तक ही संचालित की जाएंगी। कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि जौलीग्रांट से दो धामों की यात्रा के लिए श्रद्धालुओं में काफी उत्साह रहा है, जिस कारण कंपनी लगातार तीसरे साल यह उड़ानें संचालित कर रही है।
विज्ञापन
उत्तरकाशी आपदा: सीएम धामी के डीएम को निर्देश, स्यानाचट्टी में आपदा से नुकसान का तत्काल आकलन कर रिपोर्ट दें
रुद्राक्ष एविएशन ने जौलीग्रांट से दो धामों के लिए एमआई 17 का एक तरफ का किराया प्रति श्रद्धालु एक लाख 25 हजार (एक दिन में वापसी) और एक लाख 35 हजार (रात्रि विश्राम) रखा है। किराये में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है, जिसकी बुकिंग शुरू की जा चुकी है। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से बुकिंग कराई जा सकती है।
- राज शाह, ऑपरेशन मैनेजर रुद्राक्ष
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन