फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami Orders immediately assess the damage caused by Uttarkashi disaster in Syanachatti and submit a report

उत्तरकाशी आपदा: सीएम धामी के डीएम को निर्देश, स्यानाचट्टी में आपदा से नुकसान का तत्काल आकलन कर रिपोर्ट दें

Wed, 27 Aug 2025 10:44 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 27 Aug 2025 10:44 PM IST
सार

सीएम ने झील का निरीक्षण किया और नदी मार्ग में जमा हुई गाद को हटाने और झील के मुहाने को चौड़ा करके त्वरित जल निकासी करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
CM Dhami Orders immediately assess the damage caused by Uttarkashi disaster in Syanachatti and submit a report
आपदा प्रभावितों से मिले सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्यानाचट्टी में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने आपदा प्रभावित लोगों से मिलकर समस्याएं सुनीं और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। सीएम ने डीएम को जलभराव और मलबा आने से लोगों को हुए नुकसान का तत्काल आकलन कर रिपोर्ट देने को कहा। स्यानाचट्टी के पास यमुना नदी में कुपड़ा खड्ड गदेरे से मलबा आने से यमुना का प्रवाह अवरुद्ध होने के कारण अस्थायी झील बनी है। सीएम ने झील का निरीक्षण किया और नदी मार्ग में जमा हुई गाद को हटाने और झील के मुहाने को चौड़ा करके त्वरित जल निकासी करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने इस दौरान कुपड़ा कुंशाला पुल का स्थलीय निरीक्षण कर जल्द कार्यदायी संस्था नामित कर निर्माण कार्य शुरू करने और आवाजाही बहाल होने तक वैकल्पिक पैदल मार्ग को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जगह-जगह भूस्खलन से मार्ग अवरुद्ध होने से बाधित हुई आवाजाही को बहाल किया जाए और यमुनोत्री मार्ग को सुचारू कर यात्रा के लिए जल्द खोला जाए।
विज्ञापन


Uttarkashi: यमुना का जलस्तर बढ़ा स्यानाचट्टी में झील के मुहाने पर नहीं पहुंची मशीन, मौके पर पहुंचे सीएम धामी
विज्ञापन
विज्ञापन

आलू की फसल का एमएसपी घोषित करने के निर्देश दिए
मुख्यमंत्री धामी ने आवाजाही बाधित होने से आलू की फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार हर पीड़ित परिवार के साथ है। प्रभावित लोगों को हुए नुकसान का आकलन कर जल्द हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed