{"_id":"5ebee3ff8ebc3e906e128631","slug":"dehradun-garhi-cantt-board-meeting-passed-90-crore-rupees-budget","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: गढ़ी कैंट बोर्ड की विशेष बैठक में सर्वसम्मति से 90 करोड़ का बजट पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: गढ़ी कैंट बोर्ड की विशेष बैठक में सर्वसम्मति से 90 करोड़ का बजट पास
Sat, 16 May 2020 12:19 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 16 May 2020 12:19 AM IST
सार
- स्वीकृति के लिए जल्द ही भेजा जाएगा मध्य कमान के पास
- अफसरों व सभासदों के फोन रखने पर रोक लगा दी गई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहरादून में गढ़ी कैंट बोर्ड की शुक्रवार को विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में चालू वित्त वर्ष के लिए चर्चा के बाद सर्वसम्मति से 90 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया। बजट को स्वीकृति के लिए जल्द ही मध्य कमान के बाद भेजा जाएगा।
विज्ञापन
बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर एसएन सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रेमनगर और गढ़ी डाकरा में सीवर लाइन, ओवरहैड टैंक सहित विकास के अन्य कार्यों पर भी चर्चा हुई। बैठक में बोर्ड सचिव व सीईओ तनु जैन ने वित्तीय वर्ष के लिए 90 करोड़ का बजट सदन में रखा। जिस पर चर्चा के बाद इसके पारित कर दिया गया।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त बैठक में कैंट बोर्ड में कार्यरत कर्मचारियों के वेतन भत्तों सहित अन्य खर्चों को भी पारित कर दिया गया। बैठक में उपाध्यक्ष राजेंद्र कौर सौंधी, सभासद मीनू, मेघा भट्ट, मधु खत्री, जितेंद्र तनेजा, कमलराज, हितेश गुप्ता, विनोद पंवार समेत सभी मनोनीत सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
फाइलों पर हस्ताक्षर करने सभासदों को आना होगा ऑफिस
कैंट बोर्ड के स्कूल के रिटेंडर पर हस्ताक्षर करने के लिए कैंट बोर्ड के कर्मचारियों को सभासदों के घरों में जाना पड़ा। यह बात अध्यक्ष के सामने आने के बाद उन्होंने इसे गंभीरता से लिया। जिसके बाद बैठक में तय किया गया कि छावनी परिषद से जुड़ी फाइलों में कर्मचारी सभासदों के घर-घर जाकर हस्ताक्षर नहीं कराएंगे।
बल्कि कैंट प्रशासन की सूचना पर सभासदों को कैंट बोर्ड ऑफिस आना होगा। जिसके लिए सभासदों को दो मौके दिए जाएंगे। साथ ही बोर्ड बैठक में अफसरों व सभासदों के फोन रखने पर रोक लगा दी गई है।