सहसपुर थाना क्षेत्र के बेलोवाला गांव में नशे के आदी एक युवक ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से अपनी मां की हत्या करने के बाद खुद भी कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। दिलदहलाने वाली इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस को घटना स्थल से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें सनातन धर्म पद्धति से अंतिम संस्कार करने की बात लिखी गई है।
चंडीगढ़ के पूर्व ट्रांसपोर्ट कमिश्नर के बेटे ने पहले मां को मारी गोली, फिर खुद की आत्महत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने घटना स्थल से बरामद रिवॉल्वर और दो खाली खोखे कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया? यह अब तक साफ नहीं हो सका है। हालांकि, पुलिस इसके पीछे की वजह युवक का डिप्रेशन में होना मान रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बेलोवाला गांव में सुशीला देवी (70) पत्नी स्व. सुभाष शर्मा का फार्म हाउस है। जहां वह अपने बेटे जय पंडित शर्मा (26) के साथ रहती थी।
सुशीला के पति हरियाणा परिवहन विभाग के रिटायर्ड कमिश्नर थे। वर्ष 2009 में रिटायरमेंट के बाद उन्होंने बेलोवाला में फार्म हाउस बना लिया था। जिसके बाद 2012 में उनका देहांत हो गया था। वह मूल रूप से रेवाड़ी हरियाणा के रहने वाले थे। चार माह से जय पंडित की माता की पेंशन नहीं आ रही थी। जिसके सिललिसे में मंगलवार को जय पंडित को अपनी मां को लेकर चंडीगढ़ जाना था।
चंडीगढ़ जाने के लिए उन्होंने गाड़ी भी बुक कराई थी। गाड़ी सुबह ही उनके फार्म हाउस पर पहुंच गई थी। उनके साथ एक माह पूर्व वाराणसी से आए दोस्त अंकित श्रीवास्तव को भी जाना था। वह ऊपर के कमरे में रह रहा था। घटना को अंजाम देने से पूर्व जय पंडित ने अपने दोस्त को उसके कमरे में भेज बाहर से कुंडी लगा दी। जिसके बाद उसने घर में मौजूद नौकर को भी मां के साथ कुछ बात करने की बात कह कर बाहर भेज दिया।
इसके बाद उसने पहले रिवॉल्वर से मां के सिर के पीछे गोली मारी और फिर कनपटी से रिवॉल्वर सटा कर खुद को भी गोली मार दी। सूचना पर एसपी देहात परमेंदर डोभाल, सीओ बीएस धोनी, प्रभारी थानाध्यक्ष (प्रशिक्षु आईपीएस) विशाखा अशोक और इंस्पेक्टर राजीव रौथाण फॉरेसिंक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कमरे का दरवाजा खोला तो सुशीला देवी का लहूलुहान शव बिस्तर पर पड़ा था। जबकि बेटे जय का शव नीचे फर्श पर पड़ा हुआ था। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।