{"_id":"68506604ef928657270a7034","slug":"dehradun-forest-minister-ordered-an-inquiry-into-the-construction-work-in-khalanga-area-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: खलंगा क्षेत्र में निर्माण कार्य को लेकर वन मंत्री ने दिए जांच के आदेश, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: खलंगा क्षेत्र में निर्माण कार्य को लेकर वन मंत्री ने दिए जांच के आदेश, जानें पूरा मामला
Tue, 17 Jun 2025 12:18 AM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 17 Jun 2025 12:18 AM IST
सार
आरोप था कि इस निर्माण काम से वहां पर 22 वृक्षों को नुकसान पहुंचा है। सूचना मिलने पर खलंगा विकास समिति के सदस्य व अन्य पर्यावरण प्रेमियों ने वहां जाकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
- फोटो : freepik.com(प्रतीकात्मक)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खलंगा क्षेत्र में हो रहे निर्माण के मामले में वन मंत्री सुबोध उनियाल ने जांच के आदेश दिए हैं। मामले की वन विभाग और जिला प्रशासन दोनों जांच करेंगे। रायपुर रेंज स्थित खलंगा क्षेत्र में निर्माण कराया जा रहा था। आरोप था कि इस निर्माण काम से वहां पर 22 वृक्षों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर खलंगा विकास समिति के सदस्य व अन्य पर्यावरण प्रेमियों ने वहां जाकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने इसे अवैध निर्माण के साथ पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाला प्रयास बताया था।
विज्ञापन
Dehradun: रायपुर के वैदिक साधन आश्रम गुरुकुल से तीन बच्चे लापता, एडमिशन के लिए चंडीगढ़ से लाए गए थे तीनों
विज्ञापन
लोगों ने जांच कर कार्रवाई करने की मांग की थी। मामले में ऋषिकेश निवासी अशोक अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। मामला संज्ञान में आने के बाद वन मंत्री उनियाल ने प्रमुख वन संरक्षक व जिलाधिकारी देहरादून को जांच करने का आदेश दे दिया है। वन मंत्री का कहना है कि यह भूमि किसके अंतर्गत आती है, इसके बारे में दोनों विभागों को जांच करने को कहा गया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।