फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Famous Nakraunda robbery and murder case Accused Akram arrested for theft, was out of jail on bail

Dehradun: चर्चित नकरौंडा डकैती व हत्याकांड...आरोपी अकरम चोरी में गिरफ्तार, जमानत पर था जेल से बाहर

Wed, 26 Mar 2025 10:04 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 26 Mar 2025 10:04 PM IST
सार

Dehradun Crime News: अकमर 10 सितंबर 2014 में नकरौंदा में कृषि अधिकारी सुरेंद्र थपलियाल के घर डकैती और उनके बेटे की हत्या का मुख्य आरोपी है। सात सशस्त्र बदमाश उस रात थपलियाल के घर में घुसे थे।

विज्ञापन
Dehradun Famous Nakraunda robbery and murder case Accused Akram arrested for theft, was out of jail on bail
नकरौंदा डकैती व हत्याकांड का आरोपी अकरम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वर्ष 2014 के चर्चित नकरौंदा डकैती व हत्याकांड का आरोपी अकरम चोरी के आरोप में पकड़ा गया। आरोपी जमानत पर जेल से बाहर था। उसके खिलाफ हत्या, लूट, चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी पर रायपुर थाने में गैंगस्टर का मुकदमा भी दर्ज हुआ था।

विज्ञापन


एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि भारुवाला की रहने वाली कंचन थापा ने शिकायत की थी कि वह सात मार्च को परिवार के साथ वृंदावन गई थी। गत 10 मार्च को लौटी तो देखा कि दरवाजा खुला था और अंदर रखी अलमारी का ताला टूटा था। चोरों ने वहां रखी नकदी और जेवरात चोरी कर लिए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और आरोपियों की तलाश शुरू की। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और मुखबिरों की सूचना के आधार पर गत 18 मार्च को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इनके कब्जे से जेवरात व नकदी बरामद हुई थी। पूछताछ में दो और आरोपियों मुंतजिर और अकरम का नाम भी सामने आया। बुधवार को शामली के गढ़ीपुख्ता के रहने वाले अकरम को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


बता दें कि अकमर 10 सितंबर 2014 में नकरौंदा में कृषि अधिकारी सुरेंद्र थपलियाल के घर डकैती और उनके बेटे की हत्या का मुख्य आरोपी है। सात सशस्त्र बदमाश उस रात थपलियाल के घर में घुसे थे। इस बीच उनके बेटे अंकित ने बदमाशों का विरोध तो अकरम ने उसके पेट पर तमंचा सटाकर गोली मार दी थी। पुलिस ने उस वक्त छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। अकरम लंबे समय तक पुलिस से बचता रहा। अकरम को वर्ष 2017 में घटना के करीब तीन साल बाद पुलिस गिरफ्तार कर सकी थी। यह मुकदमा इस वक्त अदालत में विचाराधीन है, जिसमें अभियोजन की ओर से बनाए गए गवाहों की गवाही चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Dehradun: फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा पौंधा...छात्रों ने युवक पर की कई राउंड फायरिंग, दो गिरफ्तार

बंद घर में चोरी के दो आरोपी दबोचे

देहरादून। बेटी के रोके में गए व्यक्ति के घर में चोरी के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि संस्कृति लोक कॉलोनी के रहने वाले सतीश कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया था। वह 20 मार्च को नजीबाबाद में बेटी के रोके में गए थे। लौटे तो देखा कि घर से नकदी और जेवरात चोरी कर लिए गए हैं।

पुलिस ने इस घटना के आरोप में बिजनौर नजीबाबाद के गांव मनोहरवाला के रहने वाले विशाल कुमार और कीरतपुर के गांव ज्वाली लाला के रहने वाले राजकुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे दोनों नकरौंदा क्षेत्र में किराये पर रहते हैं। दिन में काम ढूंढने के बहाने घरों की रैकी करते हैं। इसी बीच उन्हें यह घर बंद दिखाई दिया और उन्होंने चोरी कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed