फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Crime News Students fired several rounds of youth in Pondha Premnagar two arrested

Dehradun: फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा पौंधा...छात्रों ने युवक पर की कई राउंड फायरिंग, दो गिरफ्तार

Wed, 26 Mar 2025 09:44 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 26 Mar 2025 09:44 PM IST
सार

Dehradun Crime News: घटना 24 व 25 मार्च की देर रात की है। मूल रूप से राजस्थान के अलवर का रहने वाला मानस यादव यहां पौंधा की पॉवर एंड बैंकिंग सोसाइटी में किराए पर रहता है।

विज्ञापन
Dehradun Crime News Students fired several rounds of youth in Pondha Premnagar two arrested
दो आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रेमनगर का पौंधा इलाका एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। आपसी विवाद में छात्रों के एक गुट ने एक छात्र के साथ गाली गलौज की और फिर कई राउंड फायरिंग की। कई गोलियां छात्र की गाड़ी में भी लगीं। किसी तरह पीड़ित अपनी जान बचाने में कामयाब रहा। पुलिस ने इस मामले में सात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और स्थानीय विवि के एक छात्र समेत दो को गिरफ्तार कर लिया। बाकी सभी आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन


एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि घटना 24 व 25 मार्च की देर रात की है। मूल रूप से राजस्थान के अलवर का रहने वाला मानस यादव यहां पौंधा की पॉवर एंड बैंकिंग सोसाइटी में किराए पर रहता है। मानस ने पुलिस को बताया कि वह स्थानीय विश्वविद्यालय में बीए एलएलबी का छात्र है। वह अपने फ्लैट की बालकनी में खड़ा हुआ था। इसी बीच अलग-अलग गाड़ियों में कृष पंवार, सूर्यांश चावला, मनस्वी पंडित, हरिवंश समेत चार-पांच अज्ञात युवक आए और उससे गाली गलौज करने लगे। मानस नीचे आया तो उसे मारने की नीयत से उस पर कई राउंड फायरिंग की। कई गोलियां मानस की गाड़ी में लगी, जिससे वह काफी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


Dehradun: अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्कर नरुला बंधुओं पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप तय, डार्क वेब से करते थे तस्करी

विज्ञापन
विज्ञापन

कंट्रोल रूम को मिली सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक हमलावर वहां से जा चुके थे। इसके बाद पुलिस ने मानस की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया और आरोपियों की तलाश शुरू की। कई जगह दबिश दी गई। इस बीच बुधवार को बिदौली के रहने वाले मनस्वी फरासी और जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले के रामकोट थाने के अंतर्गत आने वाले गांव थड़े कलवाल का रहने वाला हरिवंश मगलूरिया को पुलिस ने कंडोली बिधौली मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से एक देसी तमंचा और एक कारतूस बरामद हुए।

हरिवंश मगलूरिया ने पूछताछ में बताया कि वह स्थानीय विवि से बीकॉम ऑनर्स के द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। मानस यादव का उसके दोस्त कृष पंवार के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

मानस यादव व उसके साथियों ने पंवार के साथ मारपीट भी की और उसे जान से मारने की धमकी दी। इसी विवाद का बदला लेने के लिए वह अपने दोस्तों कृष पंवार और अन्य के साथ मानस के पास पहुंचा था। मानस अपने साथियों के साथ फ्लैट की बालकनी में खड़ा था। उसे देखकर उन्होंने फायरिंग कर दी।

बिधौली में फायरिंग का पुराना है दस्तूर
बिधौली क्षेत्र में कई शिक्षण संस्थान मौजूद हैं। असंख्य हॉस्टल और पीजी आदि में यहां हजारों की तादात में छात्र किराए पर रहते हैं। इनमें झगड़े आम बात हो गई है। बात बात पर तमंचों और पिस्तौल से फायरिंग यहां के छात्रों का शगल बन चुका है। बीते दो सालों में यहां दर्जनों फायरिंग की घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें कई छात्रों को उन्हें विश्वविद्यालयों और कॉलेजों ने डीबार भी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed