फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun encroachment Removing Start on banks of Shaktinahar in Vikasnagar after After 284 days

Vikasnagar Encroachment: 284 दिन बाद आज फिर शक्तिनहर के किनारे गरजी जेसीबी, 106 जगह से हटाया अतिक्रमण

Fri, 29 Dec 2023 05:53 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 29 Dec 2023 05:53 PM IST
सार

Dehradun Encroachment: विकासनगर की शक्तिनहर पटरी के किनारे करीब 600 से ज्यादा अतिक्रमण चिह्नित किए थे। जिसमें से मार्च में टीम ने करीब 500 अतिक्रमण हटा दिए थे। अब ढालीपुर से कुल्हाल के बीच 106 अवैध कब्जे हटाए गए।   

विज्ञापन
Dehradun encroachment Removing Start on banks of Shaktinahar in Vikasnagar after After 284 days
शक्तिनहर किनारे हटाया अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून में विकासनगर की शक्ति नहर किनारे यूजेवीएनएल, प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने आज शुक्रवार से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू कर दिया है। सबसे पहले कुंजा में जेसीबी से पक्के निर्माण तोड़े गए। मौके पर एसडीएम विनोद कुमार, एसपी देहात कमलेश उपाध्याय, सीओ विकासनगर भाष्कर शाह, कोतवाली प्रभारी विकासनगर सूर्यभूषण सिंह नेगी, विकासनगर कोतवाली, कालसी, सहसपुर, सेलाकुई व संबंधित सभी चौकियों के करीब 100 पुलिसकर्मी और यूजेवीएनल के अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ भी जुटी रही। 

विज्ञापन


Leopard Terror: सिंगली के एक किमी दायरे में घूम रहा गुलदार, फुटमार्क मिले, ट्रैप कैमरे में भी दिखा

विज्ञापन

Dehradun encroachment Removing Start on banks of Shaktinahar in Vikasnagar after After 284 days

आंखों के सामने उजड़ गए आशियाने

शक्तिनहर किनारे कुंजा में महिलाएं स्वयं अतिक्रमण हटाने की बात कहते कार्रवाई न करने के लिए गुहार लगाती रहीं, लेकिन टीम ने महिलाओं की एक नहीं सुनी। टीम ने जेसीबी से मकानों को तोड़ दिया। अपनी आंखों के सामने अपने आशियाने उजड़ते देख महिलाएं भावुक हो गईं। उधर, मटक माजरी में लोगों ने स्वयं ही मदरसे के अवैध अतिक्रमण को तोड़ना शुरू कर दिया।

Dehradun encroachment Removing Start on banks of Shaktinahar in Vikasnagar after After 284 days

यह है पूरा मामला

यूजेवीएनएल ने परियोजना क्षेत्र में शक्तिनहर पटरी के किनारे करीब 600 अतिक्रमण चिह्नित किए थे। गत 19 मार्च को वह दिन आया, जब अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू हुई। तीन दिनों में यूजेवीएनएल ही करीब 500 अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। ढालीपुर से कुल्हाल के बीच भी अतिक्रमण हटाया जाना था, लेकिन तब यूजेवीएनएल ने कार्रवाई को रोक दिया था।

ढालीपुर से कुल्हाल के बीच यूजेवीएनएल ने 104 अवैध कब्जे चिह्नित किए थे इनमें 15 पक्के और 89 कच्चे निर्माण थे। सभी अतिक्रमणकारियों को यूजेवीएनएल ने नोटिस जारी कर दिए थे। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर यूजेवीएनएल, प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के बीच पिछले एक महीने से मंथन चल रहा था। आखिरकार नए साल से पहले अवैध कब्जों पर कार्रवाई के लिए 29 दिसंबर का दिन मुकर्रर किया गया। शाम तक 104 बचे हुए और दो अन्य अतिक्रमण को भी हटाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed