फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun election news

चुनावी मौसम में बेमौसमी सब्जियों पर लगा दांव

Tue, 06 May 2014 08:26 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 06 May 2014 08:26 AM IST
विज्ञापन
dehradun election news

राजधानी देहरादून के बंजारावाला निवासी मोहन नेगी सुबह-सुबह थैला लिए मंडी पहुंचे तो सब्जियों के दाम सुनकर हैरत में पड़ गए।

विज्ञापन


हैरानी का कारण महंगाई नहीं बल्कि दामों में भारी गिरावट थी। मटर जैसी बेमौसमी सब्जियां भी आधे दामों पर मिल रही हैं।

दामों में यह गिरावट क्यों आई, यह बात न तो लोगों को समझ आ रही है, न ही सब्जी मंडी के पदाधिकारियों के पास इसका कोई साफ कारण है।

एक दम से गिर गए सब्जियों के दाम

dehradun election news

मटर का सीजन जनवरी से मार्च तक होता है। दून सहित आस-पास के क्षेत्रों में मटर की पैदावार भी खूब होती है।

इसके बावजूद सीजन में मटर 40 रुपए प्रति किलो तक बिका, लेकिन अब दाम महज 20 रुपए किलो है। जबकि, बेमौसमी सब्जियों की कीमत हमेशा आसमान छूती है।

महंगाई की मार से लाल रहने वाले टमाटर के तेवर भी ढीले हो गए हैं। यही हाल लोकी, प्याज, फूल गोभी जैसी सब्जियों का भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारी गिरावट चुनावी मैनेजमेंट का हिस्सा

dehradun election news

जानकार सब्जियों के दामों में आई भारी गिरावट को चुनावी मैनेजमेंट का हिस्सा मान रहे हैं।

उनका कहना है कि केंद्र सरकार पर सबसे ज्यादा हमले बढ़ती महंगाई को लेकर ही हुए। सूत्रों का कहना है कि इस समय दून स्थित सब्जी मंडी में सब्जी की आपूर्ति अचानक बढ़ गई है और इसी कारण दामों में गिरावट आई है।

जो भी हो महंगाई से त्रस्त लोगों को इससे कुछ राहत जरूर मिली है। लेकिन, जानकारों का कहना है कि यह राहत चुनाव तक ही रहेगी। इसके बाद दाम बढ़ना तय है।

मंडी समिति के पदाधिकारी भी आने वाले दिनों में दामों में बढ़ोत्तरी की बात कहते हैं, लेकिन इसके पीछे कारण बढ़ती गरमी को बताते हैं।

सब्जियों के दाम उत्पादन पर निर्भर करते हैं। उत्पादन अधिक होगा तो रेट कम होगा और घटेगा तो दाम अधिक होंगे। मई अंतिम सप्ताह और जून में अधिक गरमी की वजह से सब्जियों के दाम कुछ बढ़ सकते हैं।
- जितेंद्र दून आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष

मार्च में 40 रुपये प्रति किलो मटर खरीदा था, लेकिन सीजन गुजरने के बाद दाम आधे हो गए हैं। बाकी सब्जियों का भी यही हाल है। काश! आम आदमी पर हमेशा ऐसे ही रहमत बरसती रहे।
- मोहन नेगी निवासी बंजारावाला

विज्ञापन

कुछ इस तरह गिरे दाम

dehradun election news

सब्जी --- अब --- एक माह पहले --- रेट(प्रति किलो)
लोकी - 10 से 20 - 20 से 30
गोभी - 5 से 10 - 20
टमाटर - 15 से 20 - 30 से 40
शिमला मिर्च - 20 - 40
आलू - 25 - 20
प्याज - 20 - 50
मटर - 20 - 40
करेला - 30 से 40 - 60 से 80

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed