{"_id":"5d805e1d8ebc3e01525592cc","slug":"dehradun-educational-institution-accused-of-insulting-the-national-flag-youths-created-ruckus","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षण संस्थान पर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का आरोप, युवकों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षण संस्थान पर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का आरोप, युवकों ने किया हंगामा
Tue, 17 Sep 2019 09:49 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 17 Sep 2019 09:49 AM IST
सार
- सूर्य अस्त होने के बाद भी शिक्षण संस्थान ने नहीं उतारा ध्वज
- पुलिस ने युवकों को कराया शांत, कार्रवाई का दिया आश्वासन
विज्ञापन
फाइल फोटो
विस्तार
जीएमएस रोड स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का आरोप लगाते हुए देर रात कुछ युवकों ने हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह उन्हें शांत कराया। सोमवार देर रात करीब 12 बजे कुछ युवक एक निजी शिक्षण संस्थान के बाहर जमा हुए और हंगामा शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि सूर्य अस्त होने के बावजूद संस्थान में राष्ट्रीय ध्वज को नहीं उतारा गया है।
विज्ञापन
जबकि, नियमानुसार यह आवश्यक है। उन्होंने आरोप लगाया कि संस्थान में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया जा रहा है। हंगामा कर रहे युवक संस्थान के बाहर ही धरने पर बैठ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह युवकों को शांत कराया। एसओ नत्थी लाल उनियाल ने बताया कि मामले में कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन